बिहार के मोकामा और गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में मतगणना शुरू

पटना। बिहार में गोपालगंज और मोकामा विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती रविवार को सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, गोपालगंज और मोकामा विधानसभा क्षेत्र में मतगणना का कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है। पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी और उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में बंद वोटों को गिना जाएगा। उपचुनाव के नतीजे दोपहर तक आने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि गोपालगंज और मोकामा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान कराया गया था। गोपालगंज में दो लाख 79 हजार 852 मतदाताओं में से 51.48 प्रतिशत ने मतदान में हिस्सा लिया था। वहीं, मोकामा में अपना विधायक चुनने के लिए तीन लाख 31 हजार 21 मतदाताओं में से 53.45 प्रतिशत ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मोकामा विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती पटना के मीठापुर स्थित आर्यभट्ट विश्वविद्यालय और गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती थावे डायट केंद्र पर हो रही है।

गोपालगंज विधानसभा के उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कुसुम देवी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मोहन प्रसाद गुप्ता के बीच है। राजद उम्मीदवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और कांग्रेस समेत सात दलों का समर्थन प्राप्त है। वहीं, BJP अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। इस सीट से AIMIM से अब्दुल सलाम, बसपा से राबड़ी देवी के भाई और पूर्व सांसद साधु यादव की पत्नी इंदिरा यादव भी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, मोकामा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इनमें चार पुरुष और दो महिला प्रत्याशी शामिल हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी राजद उम्मीदवार नीलम सिंह तथा BJP की सोनम देवी के बीच है।

इन दोनों सीटों के 2020 में हुए आम चुनाव में गोपालगंज से BJP के सुभाष सिंह और मोकामा से राजद के अनंत सिंह निर्वाचित हुए थे लेकिन इस वर्ष सुभाष सिंह की असमय मृत्यु होने और अनंत सिंह के सजायाफ्ता होने के कारण सीट रिक्त हो गई। जिसके कारण उपचुनाव हो रहा है। गोपालगंज से स्वर्गीय सुभाष सिंह की पत्नी कुसुम देवी और मोकामा से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अपने अपने पति की राजनीतिक विरासत को संभालने के लिए चुनाव मैदान में उतरी हैं। (वार्ता)

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More