कांग्रेस जनता के मुद्दों पर लड़ रही है लड़ाई जनता अवश्य इसे परिणाम में बदलेगी : बृजलाल खाबरी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कानपुर और झांसी में संगठनात्मक समीक्षा की


लखनऊ। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने आज कानपुर और झांसी में संगठनात्मक समीक्षा की और कांग्रेस जनों से मुलाकात कर नगर निकाय चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों पर भी रणनीतिक चिंतन और तैयारियों पर चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी जी ने कानपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की और नगर निकाय चुनाव के लिए की जा रही तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की, और कानपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल मन्नान के स्वास्थ्य की जानकारी अस्पताल पहुंच कर ली और हालचाल जाना, कानपुर में कांग्रेस जनों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भी किया गया।

इसके पश्चात झांसी पहुंचकर स्वतंत्रता की नायिक झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी जी ने पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं से मुलाकात की और संगठन विस्तार संगठन की मजबूती के साथ आने वाले निकाय चुनाव की तैयारी की समीक्षा की, जनपद झांसी में सपा व बसपा से छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाई, इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी स्थापना से और आज तक लगातार जनता के मुद्दों पर लड़ाई लड़ती रही है।

जब सत्ता में रहे तो जनता के लिए काम किया जब विपक्ष में रहे तो जनता की आवाज उठाई प्रदेश का जनमानस देख रहा है, कि कांग्रेस लगातार लड़ रही है। आने वाले समय में निश्चित तौर से यह संघर्ष परिणाम में बदलेगा। इस अवसर पर कानपुर में प्रदेश सचिव बृजेश सिंह, पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष संजीव दरयाबादी, कानपुर बार के अध्यक्ष नरेश त्रिपाठी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडे एवं जिला अध्यक्ष अमित पांडे एवं झांसी में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव इटावा, प्रदेश महासचिव राहुल राय, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More