गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने इशुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री चेहरा किया घोषित

नया लुक ब्यूरो


केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान गुरुवार को किया था। ‌ इसके बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में अपना सीएम कैंडिडेट भी आज घोषित कर दिया है। ‌ आप का गुजरात में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कोई और नहीं बल्कि इशुदान गढ़वी होंगे। सीएम केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता ने अपना सीएम चुन लिया है।

केजरीवाल ने कहा कि हमने सीएम पद के लिए सुझाव मांगे थे। हमारे पास 16 लाख 48 हजार लोगों का जवाब आया था। जिसमें 73 फीसदी लोगों ने गढ़वी का नाम लिया। अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की तर्ज पर ही गुजरात में भी चुनाव से पहले सीएम चेहरा घोषित किया है। ‌ बता दें कि इशुदान गढ़वी का 10 जनवरी 1982 को गुजरात के पिपलिया में जन्म हुआ था। ‌गढ़वी एक पत्रकार के रूप में भी जाने जाते हैं। ‌इशुदान गढ़वी के राजनीतिक करियर की बात करें तो उन्होंने 14 जून 2021 को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली।

उन्हें गुजरात में आप के जमीनी नेता के तौर पर पहचान मिली हुई है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर करीब 100 प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। गुजरात में दो चरण अगले महीने एक और पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है। 182 सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में 1 दिसंबर को 89 सीटों पर और पांच दिसंबर को 93 सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजे आठ दिसंबर को यानी हिमाचल विधानसभा चुनाव के साथ ही आएंगे।

Gujarat Maharastra State

मनमोहन वैद्य RSS के सह सरकार्यवाह पद से हटाया

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यकारिणी का पुनर्गठन करके डॉ मनमोहन वैद्य को सह सरकार्यवाह के पद से मुक्त कर दिया गया है और अतुल लिमये और आलोक कुमार को सह सरकार्यवाह नियुक्त किया गया है।  सूत्रों के अनुसार अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में वर्ष 2024-27 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन किया […]

Read More
Gujarat

गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार : CEO

गांधीनगर। गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) पी भारती ने शनिवार को कहा कि राज्य में लोकसभा चुनाव-2024 के लिए चुनाव प्रणाली पूरी तरह तैयार है। भारती ने आगे कहा कि गुजरात लोकसभा चुनाव में कुल 4,94,49,469 मतदाता हैं जो 50677 मतदान केंद्र पर अपना वोट डालेंगे। इनमें से 18 से 19 साल के 11,32,880 […]

Read More
Gujarat Maharastra State

फड़णवीस ने शरद पवार के रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अजित को दिया

सतारा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (शरद पवार गुट) प्रमुख शरद पवार के 40 साल बाद ऐतिहासिक रायगढ़ किले के दौरे का श्रेय अपने कैबिनेट सहयोगी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) (अजित पवार गुट) प्रमुख अजित पवार को दिया। फड़णवीस ने यहां भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले से उनके […]

Read More