पुलवामा,अनंतनाग जिलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, चार आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा और अनंतनाग जिलों में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में एक संदिग्ध पाकिस्तानी समेत चार आतंकवादी मारे गये। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा में तीन और अनंतनाग जिले में एक आतंकवादी मारा गया है। पुलवामा में मारे गये आतंकवादियों में से दो गत 18 अप्रैल को रेलवे पुलिस बल के दो जवानों तथा 17 जुलाई को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सहायक उपनिरीक्षक की हत्या में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि अनंतनाग जिले के सेमथान बिजबेहरा अनंतनाग में आज दोपहर सेना और पुलिस के संयुक्त बल ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था। इसी दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। यहां अब तक एक आतंकवादी मारा गया है तथा अभी अभियान जारी है।

वहीं पुलवामा के खांडीपोरा अवंतिपोरा में आज ही शाम इसी तरह की मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर रेंज) विजय कुमार ने बताया कि मृत आतंकवादियों में एक विदेशी आतंकवादी है और एक अन्य स्थानीय आतंकवादी है जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। इस बीच जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में आज तीन हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 10 किलोग्राम का IED  और दो हथगोले बरामद किए। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More