गैस सिलेंडर ब्लास्ट से नवादा में पति-पत्नी और बेटे की मौत, बेटी की भी हालत गंभीर

नया लुक ब्यूरो


पटना/नवादा । बिहार के नवादा जिले में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में तीन लोगों की इलाज़ के क्रम में मौत हो गई। हादसे के शिकार हुए तीनों लोग एक ही परिवार के थे और छठ मनाने दो साल बाद गया से अपने गांव आए हुए थे। बिहार के नवादा में ।PG सिलेंडर ब्लास्ट में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति, पत्नी और बेटा शामिल है। जबकि बेटी की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि हिसुआ थाना क्षेत्र के मुंशी टोला में आलोक कुमार अपने परिवार के साथ छठपर्व मनाने आए थे। करीब 2 साल से घर बंद था। रविवार को उन्होंने अपने बंद घर में खाना बनाने के लिए दो साल से रखे गैस टंकी को खोला तो वह ब्लास्ट कर गया। इसमें आलोक कुमार पिता नंद लाल, अनुराधा पति आलोक कुमार, और उनके बेटे की मौत हो गई जबकि बेटी ब्यूटी कुमारी बुरी तरह से जख्मी हो गई है। ब्यूटी की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। आलोक कुमार गया जिला के टिकारी में रहते हैं। वो छठ मनाने अपने परिवार के साथ अपने पैतृक गांव आए थे। उनके राजगीर रोड निवासी भाई के यहां छठ पर्व हो रहा था।

दुर्घटना के बाद मचा कोहराम

दुर्घटना के बाद आस-पड़ोस में कोहराम मच गया। सिलेंडर फटने की आवाज लोगों ने काफी दूर तक सुनी। तब वहां पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए हिसुआ पीएससी में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें पावापुरी रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। घटना रविवार की है।

औरंगाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट 40 लोग झुलसे

इससे पहले शनिवार को बिहार के औरंगाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया जिसमें 40 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज मोहल्ले के वार्ड नं 24 में शनिवार सुबह करीब 2:30 बजे के आसपास हुआ है। बताया जा रहा है कि इसमें कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। घटना के बारे में बताया जजा रहा है कि मोहल्ले के अनिल गोस्वामी के घर में छठ हो रहा था । छठ की तैयारी में घर के सभी लोग लगे हुए थे। इस दौरान सुबह-सुबह घर की रसोई में काम कर रहे थे। इसी दौरान गैस रिसाव के बाद आग तेजी से लग गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग तुरंत काबू नहीं कर सके बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण सिलेंडर में आग लगी है।

Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More
Bihar

झारखंड: पेपर लीक मामले में हिरासत में लिए गए सभी अभ्यर्थी भेजे गए जेल

बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी भी शामिल, BPSC परीक्षा रद्द करने पर आयोग कर रहा विचार, रंजन कुमार सिंह BPSC द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक कांड में EOU ने अपनी जांच अब और तेज कर दी है। इओयू की जांच में खुलासा हो चुका है कि BPSC Tre 3 का प्रश्न-पत्र परीक्षा […]

Read More
Bihar

पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने जदयू से दिया इस्तीफा

पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे से नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी ने मंगलवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। फातमी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे अपने […]

Read More