Rescue Underway: गुजरात के मोरबी में ब्रिज टूटने से 32 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, कई लापता

रविवार शाम करीब 7 बजे गुजरात के मोरबी में दर्दनाक हादसा हुआ। मोरबी में मच्छु नदी पर बने केबल के ब्रिज के अचानक से टूटने से करीब 400 लोग नदी में गिर गए। छठ महापर्व होने की वजह से सैकड़ों लोग यहां मौजूद थे। जिसमें बच्चे और महिलाएं भी थी। लोगों को नदी से निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 40 लोगों को बचाया जा चुका है। हादसे में करीब 150 लोग नदी में बह गए, अभी भी 100 लोगों के लापता होने की खबर है। हादसे के वक्त करीब 400 से 500 लोग पुल पर मौजूद थे। यह पुल काफी पुराना था और कुछ दिन पहले ही इसकी मरम्मत कराई गई थी। 5 दिन पहले ही इसे आम जनता के लिए फिर से खोला गया था।

इस हादसे में अब तक 32 लोगों की मौत हो गई है।‌ बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। ‌ये हादसा शाम 7 बजे हुआ है, उस वक्त पुल पर 500 लोग मौजूद थे।‌‌ ये सभी छठ का त्योहार मना रहे थे। इस हादसे पर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट करके दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि, “मोरबी में केबल पुल गिरने के हादसे से मुझे गहरा दुख हुआ है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन को घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। मैं इस संबंध में जिला प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने का एलान किया है। बता दें कि मोरबी का यह सस्पेंशन ब्रिज 140 साल से भी ज्यादा पुराना है और इसकी लंबाई करीब 765 फीट है। यह सस्पेंशन ब्रिज गुजरात के मोरबी ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक धरोहर है। इस ब्रिज का उद्घाटन 20 फरवरी 1879 को मुंबई के गवर्नर रिचर्ड टेम्पल ने किया था। यह उस समय लगभग 3.5 लाख की लागत से 1880 में बनकर तैयार हुआ था। उस समय इस पुल को बनाने का पूरा सामान इंग्लैंड से ही मंगाया गया था। इसके बाद इस पुल का कई बार रेनोवेशन किया जा चुका है। हाल ही में दिवाली से पहले इसके मरम्मत का काम 2 करोड़ की लागत से किया गया था।

Gujarat Maharastra

मुकेश अंबानी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई। देश के मशहूर उद्योगपति, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश धीरूभाई अंबानी को ईमेल पर एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस के अनुसार अंबानी को उसी मेल में एक ‘रिमाइंडर’ मिला है, जिसमें इस सप्ताह की शुरुआत में 400 […]

Read More
Gujarat Maharastra

गरीबी से मुक्ति वास्तविक सामाजिक न्याय : मोदी

शिरडी/अहमदनगर। गरीबी से छुटकारा पाना और सबसे गरीब परिवार को आगे बढ़ने का मौका देना ही असली सामाजिक न्याय है। ये बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित शिरडी में गुरुवार को कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब लोगों का कल्याण है। मोदी यहां महाराष्ट्र में 14,000 […]

Read More
Gujarat Maharastra

किलारी के भूकंप ने देश को आपदा प्रबंधन का गुर सिखाया

लातूर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि 1993 में किलारी में महसूस किए गए भूकंप की वजह से देश ने आपदा प्रबंधन का गुर सीखा और व्यक्तिगत स्तर पर उन्हें भविष्य के सभी संकटों का सामना करने का साहस मिला। पवार ने शनिवार को किलारी गांव में भूकंप कार्रवाई समिति […]

Read More