नातिन नव्या से बोली जया बच्चन-अगर तुम्हें शादी के बिना भी बच्चा हो जाता है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जया बच्चन पिछले कई दिनों से विवादों में बनी थी। बता दें कि, उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमे वो पैपराजी पर गुस्सा दिखाती नजर आ रही थी। अभिनेत्री जया बच्चन अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के लिए कुछ ऐसा कह दिया जिसकी चर्चा हो रही है। दरअसल बात यह है कि 74 साल की जया बच्चन नव्या नवेली नंदा की पॉडकास्ट व्हाट द हेल नव्या के शो में वो रिलेशनशिप को लेकर बात कर रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, किसी भी रिश्ते में शारीरिक आकर्षण मायने रखता है।

जया बच्चन ने कहा कि ये बात कई लोगों को आपत्तिजनक लग सकती है। लेकिन फिजिकल आकर्षक और कंपैटिबिलिटी बहुत जरूरी है। जया बच्चन ने कहा कि, अपने समय में हम नहीं कर सकते थे लेकिन आज की जनरेशन करती है और उन्हें क्यों नहीं करना चाहिए। यह लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते के लिए जिम्मेदार होता है। अगर शारीरिक संबंध नहीं होती तो रिश्ता लंबे समय तक नहीं चलता। आप सिर्फ प्यार, ताजी हवा और एडजेस्टमेंट पर नहीं रह सकते। उनके अनुसार यह बहुत जरूरी है।

अभिनेत्री जया बच्चन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, आज के रिश्ते में इमोशन और रोमांस की कमी मुझे लगता है कि, आपको अपनी बेस्ट फ्रेंड से शादी करनी चाहिए। आपका एक अच्छा दोस्त होना चाहिए, जिससे आप डिस्कस कर सके और कह सके कि, शायद मैं आपके साथ एक बच्चा पैदा करना चाहूंगी। क्योंकि मैं आपको पसंद करती हूं। मुझे लगता है आप अच्छे हैं, तो चलो शादी कर लेते हैं। जया बच्चन ने कहा कि, अगर तुम्हें भी शादी के बिना भी बचा हो जाता है, तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी। अभिनेत्री ने यह बातें नव्या नवेली नंदा की पाडकास्ट शो में ये बातें कही है। इसके अलावा इससे पहले भी जया बच्चन ने कई बड़ी बातें कही है। (BNE)

Entertainment

उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद के जगनेर थाना के अंतर्गत हिंदी फ़ीचर फ़िल्म की दिनभर चली शूटिंग

लखनऊ। हिंदी फीचर फिल्म ‘क्रैश बूम बैंग’ कि आज उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद के जगनेर थाना के अंतर्गत पुरे दिन शूटिंग हुई । शूटिंग के दौरान ‘भौकाल’ नामक वेब सीरीज से अपने अभिनय की अलग छाप छोड़ने वाले लोकप्रिय अभिनेता अभिमन्यु सिंह के कई एक्शन से भरपूर दृश्यों ह को फिल्माया गया निदेशक डॉक्टर […]

Read More
Entertainment

यश कुमार की फिल्म जीना इसी का नाम है का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार यश कुमार की आने वाली फिल्म जीना इसी का नाम है का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। दीपक के बजाज प्रोडक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म जीना इसी का नाम है का फर्स्ट लुक आज रिलीज हो गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में यश कुमार, श्रुति राव और काजल सिंह […]

Read More
Entertainment

मेघना गुलजार की फिल्म स्पाइडर में काम करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा!

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्मकार मेघना गुलजार की फिल्म स्पाइडर में काम करते नजर आ सकते हैं। मेघना गुलजार सच्ची घटना पर आधारित फिल्म स्पाइडर बनाने जा रही है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी। मेघना गुलजार पिछले एक साल से इस फिल्म की कहानी की स्क्रिप्टि पर […]

Read More