छठ महापर्व पर घर जाना हुआ महंगा, बस हो या फ्लाइट किराया छू रहा आसमान

नया लुक संवाददाता

नई दिल्ली। छठ पूजा के चलते लोग घर लौट रहे हैं लेकिन घर लौटने वालों के लिए टिकट की कीमतें आसमान छू रही हैं। चाहे बस हो या फ्लाइट्स, कंपनियां छठ (Chhath Puja 2022) पर जाने वाले लोगों को पैसे का बड़ा झटका दे रही है। अहम बात यह है कि दिल्ली से पटना दरभंगा जाने वाली फ्लाइट्स की कीमत जो पहले मात्र पांच से अधिकतम दस हजार रहती है, वे कीमतें 35-40 हजार रुपये हो गई हैं। आपको बता दें कि पटना, दरभंगा, गया या बनारस जाने के लिए जो किराया होता है, वह वर्तमान समय में दो से तीन गुना महंगा हो गया है। जानकारी के अनुसार छठ पर्व मनाने के लिए दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार जा रहे हैं। ऐसे यात्रियों के लिए नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार स्टेशन से कई विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं और वे गाड़ियां भी कम पड़ रही हैं।

फायदा उठा रही हैं कंपनियां

गौरतलब है कि मांग बढ़ती देख विमान कंपनियां यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठा रही हैं। वहीं कई विमान कंपनियों ने टिकट की मांग को देखते हुए किराया दो से तीन गुना तक बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली से पटना का राउंट ट्रिप का किराया 67 हजार रुपये तक पहुंच गया है जो कि त्योहार मनाने घर जा रहे यात्रियों के लिए एक सबसे बड़ा झटका है।

कितना है वर्तमान किराया?

आपको बता दें कि दिल्ली से बनारस का किराया जो सामान्य तौर पर 4,273 रुपये होता था, वह आज 13,000 से भी ज्यादा है। दिल्ली से गया का किराया सामान्य तौर पर 5,864 रुपये, 15,614 रुपये हो गई है। इसी तरह दिल्ली से पटना का किराया सामान्य तौर पर 4000 से बढ़कर 11,000 रुपये हो गया है। इसके अलावा दिल्ली से दरभंगा का सामान्य किराया आज की स्थिति में 4,500 रुपये से बढ़कर 17,530 रुपये हो गया है।

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Business

वरिष्ठ नागरिकों के लिए चुनिंदा श्रेणियों में ब्याज दरों में 60 बेसिस प्‍वॉइंट तक की बढ़ोतरी

  पुणे/मुंबई। देश के सबसे बड़े फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप में शामिल, बजाज फिनसर्व की सहायक कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने अपने ज्यादातर अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। कंपनी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 25 से 35 महीने की अवधि की FD के लिए ब्याज दरों […]

Read More