The Festival Is Celebrated For 4 Days: बिहार में आज से लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुरू, पहले दिन ‘नहाए-खाए’ से होगी शुरुआत

आज से बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुरू हो चुकी है। इस महापर्व को मनाने के लिए अन्य राज्यों में रह रहे लाखों लोग अपने घर लौट आए हैं। ‌‌ हालांकि यह महापर्व बिहार के साथ कई राज्यों में भी मनाया जाता है। छठ पूजा दीपावली के बाद से छठ पूजा की तैयारी शुरू हो जाती है। यह व्रत बहुत ही कठिन माना जाता है इसमें व्रती महिलाएं लगातार 36 घंटे निर्जला व्रत रखती हैं। सूर्य देव की उपासना और छठ मैया की पूजा करते संतान की प्राप्ति और उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं। कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को पहले दिन नहाए खाए किया जाता है। छठ पर्व की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। नहाए खाए के दिन महिलाएं घर की साफ-सफाई करती हैं। घर में चने की दाल, लौकी की सब्जी और भात प्रसाद के रूप में बनता है। इस भोजन में सेंधा नमक का प्रयोग किया जाता है। 4 दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ के बारे में अब देश ही नहीं बल्कि विदेश के लोग भी जानते हैं।

आधुनिकता की दौड़ में शायद यही वो त्योहार है जो जरा भी नहीं बदला, शायद इसलिए ही इसे महापर्व कहा जाता है। इस पर्व में भगवान सूर्य के साथ छठी माई की भी पूजा-उपासना विधि-विधान के साथ की जाती है। छठी माई को सूर्यदेव की बहन है। धार्मिक मान्यता के अनुसार छठ का त्योहार व्रत संतान प्राप्ति करने की कामना, कुशलता,सुख-समृद्धि और उसकी दीर्घायु की कामना के लिए किया जाता है। चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय से इस पर्व की शुरुआत हो जाती है और षष्ठी तिथि को छठ व्रत की पूजा, व्रत और डूबते हुए सूरज को अर्घ्य के बाद अगले दिन सप्तमी को उगते सूर्य को जल देकर प्रणाम करने के बाद व्रत का समापन किया जाता है। इस साल छठ पूजा का महापर्व 28 अक्टूबर 2022 से शुरू हो रहा है। कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस साल ये पर्व 28 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा।

इस महापर्व की शुरुआत आज नहाय खाय होगी। 29 अक्टूबर को खरना होगा। 30 अक्टूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 31 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस पर्व का समापन किया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार छठ देवी भगवान ब्रह्माजी की मानस पुत्री और सूर्यदेव की बहन हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ब्रह्माजी ने सृष्टि रचने के लिए स्वयं को दो भागों में बांट दिया,जिसमें दाहिने भाग में पुरुष और बाएं भाग में प्रकृति का रूप सामने आया। सृष्टि की अधिष्ठात्री प्रकृति देवी ने अपने आपको छह भागों में विभाजित किया । इनके छठे अंश को सर्वश्रेष्ठ मातृ देवी या देवसेना के रूप में जाना जाता है। प्रकृति का छठा अंश होने के कारण इनका एक नाम षष्ठी है, जिसे छठी मैया के नाम से जाना जाता है। शिशु के जन्म के छठे दिन भी इन्हीं की पूजा की जाती है। इनकी उपासना करने से बच्चे को स्वास्थ्य,सफलता और दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है। नवरात्रि पर षष्ठी तिथि को इनकी पूजा की जाती है।

Religion

राधा अष्टमी आज है जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि और महत्व…

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता हिंदू धर्म में राधा अष्टमी का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राधा अष्टमी के दिन राधा रानी की उपासना करने से साधक को सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।  प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन राधा अष्टमी पर्व मनाया जाता है। […]

Read More
Religion

संतान सप्तमी: व्रत के प्रभाव से संतान के दुख और परेशानियों का होता है निवारण,

नया लुक ब्यूरो यह व्रत संतान प्राप्ति एवम उनकी रक्षा के उद्देश्य से किया जाता हैं। संतान सप्तमी के व्रत के प्रभाव से संतान के समस्त दुःख, परेशानीयों का निवारण होता है। संतान सप्तमी व्रत संतान सप्तमी का व्रत माताएं अपनी संतानों की लंबी आयु के लिए रखती है। इस वर्ष संतान सप्तमी का त्यौहार […]

Read More
Religion

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोज ये काम करने से मानसिक तनाव से मिलेगा छुटकारा

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता कभी-कभी चीजें उस तरीके से संपन्न नहीं होती जैसा हम सोचते हैं और यह भी हमारे मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि इसका कारण चंद्रमा या अन्य ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण हो सकता है। ग्रहों की शांति के लिए ज्योतिष शास्त्र […]

Read More