अजमेर नगर निगम क्षेत्र में रात्रि दस बजे से सुबह छह बजे तक धारा 144 लागू

अजमेर। राजस्थान में अजमेर की अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर भावना गर्ग ने भारतीय दंड संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जन सुरक्षा, लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अजमेर नगर निगम क्षेत्र में रात्रि दस बजे से सुबह छह बजे तक पटाखे चलाने अथवा छोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश आज सुबह छह बजे से प्रभावी होकर 26 अक्टूबर रात्रि दस बजे तक लागू रहेगा।

अजमेर सिटी मजिस्ट्रेट भावना गर्ग ने बताया कि दीपावली पर्व पर पटाखों के माध्यम से असामाजिक तत्वों द्वारा सामान्य जनजीवन को खतरा उतपन्न कराने एवं लोकशक्ति भंग करने के प्रयास संभावित है जिसको देखते हुए इन्हें रोका जाना आवश्यक था। नगर निगम क्षेत्र में राह चलते पटाखे छोड़ना अथवा आतिशबाजी करना अथवा जलता हुआ पटाखा छोड़ना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नगर निगम क्षेत्र में केवल ग्रीन आतिशबाजी बेचने एवं चलाने की अनुमति होगी। ध्वनि उत्पन्न करने वाले पटाखों के खरीदने व बेचने पर भी प्रतिबंध होगा। उन्होंने दीपावली पर्व को शांति व सौहार्द से मनाने की भी आमजन से अपील की है। (वार्ता)

Rajasthan

जयपुर में मकान में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के जैसल्या गांव में गुरुवार सुबह एक मकान में अचानक आग लग जानें से तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की जलने से मौत हो गई। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुबह करीब साढ़े सात बजे मकान में अचानक आग लगने का […]

Read More
Rajasthan Science & Tech

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 17वें संस्करण के लिए Samsung Galaxy Tab S9 Series बनी टाइटल पार्टनर

जयपुर। एक से पांच फरवरी को होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में होने वाले जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इसी उपलक्ष्य में फेस्टिवल के प्रोडूसर, टीमवर्क आर्ट्स ने JLF 2024 के टाइटल पार्टनरशिप की घोषणा की है। इस साल सैमसंग गैलेक्सी टैब S9 सीरीज को टाइटल पार्टनर बनाया गया है। द […]

Read More
Rajasthan

करणपुर विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरु

जयपुर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में करणपुर विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रातः सात बजे मतदान शांतिपूर्वक शुरु हो गया। कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच शुरु हुए मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए हैं और सात बजते ही मतदान शुरु हो गया। मतदान के […]

Read More