राजीव पांडेय
गोरखपुर। शहर से सटे गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव में भाजपा नेता के पुत्र द्वारा एक महिला की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। महिला का आरोप है कि पुलिस ने पहले मुकदमा दर्ज करने से इंकार किया लेकिन जब वीडियो वायरल हुआ तब मुकदमा दर्ज करने पर मजबूर हुई। भाजपा नेता पुत्र द्वारा महिला की पिटाई से सरकार के महिला सुरक्षा का दावा तार तार हुआ है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को हिस्ट्रीशीटर के पुत्र ने पिटाई कर दी। आरोप है कि पीड़िता के थाने पहुंचने पर जिम्मेदारों ने हिस्ट्रीशीटर के प्रभाव में आकार प्रार्थना पत्र भी फाड़ कर फेंक दिया।
अफसरों तक मामला पहुंचने पर पुलिस देर रात हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य व उसके पुत्र के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला की पीटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव में एक विधवा महिला अपने बेटियों के साथ रहती है। महिला भी भाजपा से जुड़ी हुई है।महिला का आरोप है कि थाने के हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी गांव का है। हिस्ट्रीशीटर का पुत्र आए दिन उसकी बेटियों को छेड़ता रहता है।
आरोप है कि 18 अक्टूबर को हिस्ट्रीशीटर पुत्र युवती से छेड़छाड़ करने लगा और हाथ पकड़ कर खेत की तरफ खींचने लगा। शोर मचाने पर आरोपित ने छोड़ दिया। युवती ने घटना की जानकारी मां को दी।इसके बाद गीडा पुलिस मामले को मैनेज करने में जुट गई। उधर पीटाई का वीडियों मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक गीडा राकेश सिंह यादव ने कहा कि तहरीर के आधार पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य और उसके पुत्र के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।