इन राशियों को मिल रहा है व्यापार में धन का लाभ,  जाने आज का राशिफल

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


मेष : अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्यों की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।

वृषभ : सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूसरे के मामलों में ना पड़ें, नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

मिथुन : धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

कर्क : मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा-पाठ में शामिल होंगे। भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

कुंडली में ये ग्रह योग होते हैं बेहद अशुभ, होती हैं ऐसी परेशानियां

सिंह : पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें, रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव है।

कन्या : कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने का समय नहीं है।

तुला : वित्तीय मामलों में दूसरे पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनिति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार है।

वृश्चिक : व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन के साफ हैं पर किसी को समझाने के लिए नरमी से पेश आएं। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें।

यदि घर कलह से हैं परेशान तो ये सात उपाय जिंदगी को बनाएंगे आसान

धनु : वही होता है जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

मकर : लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव है। विदेश जाने के योग है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा-देखी में अपना नुकसान हो सकता है।

कुंभ : अपने व्यवहार और आचरण बदलें। सब आपके हो जाएंगे। अपने माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जैसा व्यवहार आप करेंगे, वैसा आपके साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारें, लाभ होगा।

मीन : परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेन पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कतापूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। पैर में चोट लग सकती है।


ज्योतिषी और हस्तरेखाविद/ सम्पर्क करने के लिए मो. 9611312076 पर कॉल करें…


 

Astrology

जानें आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल, कब होगी हवन और कब होगा पारण

बुधवार, 17 अप्रैल 2024 सूर्योदय:              06.06 सूर्यास्त:              18.47 चन्द्रोदय:              13.21 चन्द्रास्त:              26.55 अयन                 उत्तरायण ऋतु:                 वसंत शक सम्वत:           1946 (क्रोधी) विक्रम सम्वत:         2081 (कालयुक्त) संवत्सर               क्रोधी संवत्सर (उत्तर)         कालयुक्त युगाब्द (कलि संवत्)     5126 मास                 चैत्र पक्ष  […]

Read More
Astrology

इन राशियों के लिए मध्यम फलकारक है आज का राशिफल, इनके लिए शुभ जानें…

राशिफल आपके जीवन का एक आइना होता है। दैनिक राशिफल जानने के बाद आप खुद को उसी तरह ढाल सकते हैं। आज का दिन कई राशियों के लिए जहां शुभ फलदायक हैं, वहीं कई राशियों के लिए मध्यम फलदायक है। मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)– आज का दिन भी विपरीत […]

Read More
Astrology

यदि आपकी राशि को नहीं मिल रहा है भाग्य का साथ तो जरूर पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफल मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)– आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है लेकिन दिन के आरम्भ से ही व्यवहार में मृदुता लाने का प्रयास करें अन्यथा जिस भी कार्य की करेंगे उसमे सफलता तो मिलेगी लेकिन जो कार्य आसानी से बन रहा था उसी को पूर्ण […]

Read More