देश में सब पर लागू होने वाली जनसंख्या नीति बननी चाहिए: दत्तात्रेय होसबाले

वर्ष 2024 तक हिंदुस्तान के सभी मंडल शाखा युक्त होंगे


प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि देश में जनसंख्या विस्फोट चिंताजनक है। इसलिए इस विषय पर समग्रता से व एकात्मता से विचार करके सब पर लागू होने वाली जनसंख्या नीति बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के संसाधन सीमित हैं। इस पर देश में जन जागरण व प्रबंधन की आवश्यकता है। सरकार्यवाह प्रयागराज के गौहनिया स्थित जयपुरिया स्कूल के वात्सल्य परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

दत्तात्रेय होसबाले ने कहा मतांतरण होने से हिंदुओं की संख्या कम हो रही है। देश के कई हिस्सों में मतांतरण की साजिश चल रही है। कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ भी  हो रही है। सरकार्यवाह ने कहा कि जनसंख्या असंतुलन के कारण कई देशों में विभाजन की नौबत आई है। भारत का विभाजन भी जनसंख्या असंतुलन के कारण हो चुका है।

2024 तक सभी मंडल शाखा युक्त होंगे

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय  होसबाले ने कहा कि वर्ष 2024 के अंत तक हिंदुस्तान के सभी मंडलों में शाखा पहुंचाने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि कई प्रांतों ने 99% तक काम पूरा कर लिया है। चित्तौड़ ब्रज व केरल प्रांत में मंडल स्तर तक शाखाएं खुल गई है। सरकार्यवाह ने बताया कि पहले देश में 58 हजार स्थानों पर संघ की शाखाएं थी अब वर्तमान में 61 1000 से अधिक स्थानों पर शाखा लग रही है। साप्ताहिक मिलन मैं भी 4000 की बढ़ोतरी हुई है।

देश में तीन हजार निकले शताब्दी विस्तारक

सरकार्यवाह ने बताया कि वर्ष 2025 में संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस निमित्त संघ कार्य के लिए समय देने के लिए देशभर में तीन हजार युवक शताब्दी विस्तारक के नाते निकले हैं। अभी एक हजार शताब्दी विस्तारक और निकलने है।

 

Raj Dharm UP

महाभारत के संजय बने DIG कारागार!

लखनऊ में बैठकर हो रही मेरठ, बरेली और गोरखपुर परिक्षेत्र के जेलों की निगरानी एक-एक IPS के पास दो-दो जेल परिक्षेत्र की जिम्मेदारी राकेश यादव लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग के IPS, DIG महाभारत के संजय बन गए है। यह बात सुनने और पढ़ने में भले ही अटपटी लगे लेकिन सच है। विभाग के दो DIG […]

Read More
Raj Dharm UP

योगी ने कहा: आज हर राज्य में सुरक्षित महसूस करती हैं यूपी की बेटियां’

ज्यादातर लोग करते दिखे यूपी के कानून व्यवस्था और अयोध्या की चर्चा दक्षिण के राज्यों में योगी मॉडल को लेकर उत्सुकता अयोध्या से रामेश्वरम तक की पदयात्रा करने वाली वाटर वूमेन का अनुभव वॉटर वुमेन शिप्रा पाठक ने की है सरयू से सागर तक 3,952 किमी की पदयात्रा मुख्यमंत्री योगी के निर्णयों के प्रति लोगों […]

Read More
Raj Dharm UP

कागजों पर तैयार हो रहा JTS में ट्रांजिट हॉस्टल!

कमीशन को खातिर कार्यदायी संस्था को कर दिया 3.5 करोड़ का भुगतान पिछले वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी हुई थी करोड़ों की बंदरबांट राकेश यादव लखनऊ। वित्तीय वर्ष 2023-24 को समाप्त होने में अब मात्र चार दिन का समय शेष बचा हुआ है। प्रदेश के कारागार विभाग में इस वित्तीय वर्ष के अंतिम […]

Read More