सरकार पर्याप्त संख्या में करे पटवारियों की भर्ती: तंवर

सिरसा। पूर्व सांसद एवं आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर गुरुवार को सिरसा के लघु सचिवालय में धरनारत कानूनगो एवं पटवारियों को समर्थन देने के लिए पहुंचे। पटवारी एसोसिएशन के जिला प्रधान लाभ सिंह ने आंदोलन को समर्थन देने पर डॉ तंवर का आभार प्रकट किया। तंवर ने धरनारत पटवारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में पटवारियों की संख्या कम है जिसकी वजह से उनसे कई कई जगह काम लिए जा रहे हैं। इस वजह से पटवारियों और कानूनगो पर मानसिक और काम का दबाव बढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पटवारी गांव की धुरी होते हैं और उनके पास रेवेन्यू संबंधित बहुत काम रहता है।

ऐसे में उनसे अतिरिक्त काम लेना एक तरह से शोषण है। डॉ. तंवर ने सरकार से मांग की कि पटवारियों की भर्ती करे और पटवारियों से संबंधित कार्य ही उनसे करवाए जाएं। डॉ. तंवर ने कहा कि प्रदेश में आज अराजकता का माहौल बना हुआ है। बढ़ती महंगाई ने जहां आम जनमानस की कमर तोड़ दी है, वहीं बेरोजगारी का स्तर पूरे देश में सर्वाधिक होने की वजह से युवाओं में असमंजस और आक्रोश बढ़ रहा है। इसी प्रकार प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। उन्होंने कहा कि आदमपुर विधानसभा के चुनावों में उक्त तमाम मुद्दे जनता की जुबान पर हैं। लोग पूरी तरह से बदलाव के मूड में हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लोगों के बीच सर्वे करवाने के बाद सितेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। सितेंद्र सिंह आम जनता के साथ जुड़े हुए व्यक्ति हैं और उनके दुख दर्द को समझते हैं। चुनावों में आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार बड़ी जीत दर्ज करेगा।

पूर्व सांसद ने कहा कि गठबंधन की सरकार ने हर वर्ग बुरी तरह से परेशान है और परिवर्तन चाहता है। काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती, यह इस सरकार को मालूम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों को पेंशन के लिए दर बदर होना पड़ रहा है। युवाओं के लिए रोजगार बड़ी समस्या है। महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। महिलाओं के लिए उज्ज्वला कनेक्शन शुरू किए गए थे लेकिन कोई उन्हें भरवा पाने की स्थिति में नहीं है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा देने वाले भाजपा नेताओं की हालत यह है कि न तो किसी का साथ है, न कहीं विकास है और न ही लोगों को कोई विश्वास है। डॉ. तंवर ने कहा कि त्योहारों का सीजन चल रहा है मगर सरकार जनता को राहत देने की बजाय उनका गला घोंटने पर आमादा है। वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश में आम आदमी पार्टी का राज आएगा और हर व्यक्ति को सुखद माहौल मिलेगा। (वार्ता)

Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More
Punjab

चंडीगढ़ में हिमालय की तर्ज पर मनोरम AI-म्यूरल आर्ट के साथ ग्रैंड संडे होटल की शुरुआत

चंडीगढ़ । ओरावेल स्टेज़ और सॉफ्टबैंक के जॉइंट वेंचर, लक्सएबोड होटल्स की प्रीमियम होटल श्रृंखला के तहत संडे होटल ने जीरकपुर, चंडीगढ़ में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह ब्रैंड का तीसरा होटल है, जो चंडीगढ़ को आधुनिकता के साथ ही लक्ज़री प्रदान करता है। लॉन्च इवेंट में बेजोड़ आराम और अत्याधुनिक तकनीक के मिश्रण […]

Read More
Punjab

सैनी होंगे हरियाणा के नये मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नायब सैनी प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा हरियाणा ने यह घोषणा ‘एक्स’ पर ट्वीट कर बताया कि सैनी विधायक दल के नेता चुने गये हैं और शाम पाँच बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।  इससे पूर्व मंगलवार को पूर्वाह्न् मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा […]

Read More