Himachal assembly Elections : कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पहली सूची जारी की, देखें किसे मिला टिकट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार शाम को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 46 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है । इसके बाद कांग्रेस को अपने 22 और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करनी है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटें हैं।

आज जारी की गई कांग्रेस की लिस्ट में चुराह विधानसभा सीट से यशवंत सिंह खन्ना, चंबा नीरज नैयर, डलहौजी आशा कुमारी, भटियात कुलदीप सिंह पठानिया, नूरपुर अजय महाजन, फतेहपुर भवानी सिंह पठानिया, जवाली प्रो. चंद्र कुमार, जसवां परागपुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया, ज्वालामुखी संजय रत्न, नगरोटा रघुवीर सिंह बाली, शाहपुर केवल सिंह पठानिया, नादौन सुखविंद्र सिंह सुक्खू, धर्मशाला सुधीर शर्मा, पालमपुर आशीष बुटेल, बैजनाथ किशोरी लाल, लाहौल-स्पीति रवि ठाकुर, कुल्लू सुंदर ठाकुर, बंजार खिमी राम, सुंदरनगर सोहन लाल ठाकुर, सराज चेतराम ठाकुर, द्रंग कौल सिंह ठाकुर, मंडी चंपा ठाकुर, बल्ह प्रकाश चौधरी, भोरंज सुरेश कुमार, सुजानपुर राजेंद्र राणा, बड़सर इंद्र दत्त लखनपाल, हरोली मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सतपाल रायजादा, झंडूता विवेक कुमार, घुमारवीं राजेश धर्माणी, नयनादेवी जी राम लाल ठाकुर, अर्की संजय अवस्थी, दून राजकुमार चौधरी, सोलन कर्नल(सेवानिवृत) धनीराम शांडिल, कसौली विनोद सुल्तानपुरी, पच्छाद दयाल प्यारी, नाहन अजय सोलंकी, रेणुका जी विनय कुमार, शिलाई हर्षवद्धन चौहान, चौपाल रजनीश किमटा, ठियोग कुलदीप सिंह राठौर, कसुम्पटी अनिरुद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह, जुब्बल कोटखाई रोहित ठाकुर, रामपुर नंद लाल और रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा को पार्टी ने टिकट दिया है।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में एक फेज में 12 नवंबर को वोटिंग होगी। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। गुजरात के लिए अभी चुनाव तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। 68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल में नोटिफिकेशन 17 अक्टूबर को जारी हुआ। 25 अक्टूबर तक प्रत्याशी नामांकन करा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अक्टूबर को होगी। 29 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपनी दावेदारी वापस ले सकते हैं। 12 नवंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।

Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More
Hariyana Haryana Himachal Punjab

अटारी में पांच किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद

जालंधर । सीमा सुरक्षा बल (BSP) और पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक और कोशिश को नाकाम करते बुधवार को अमृतसर के सीमावर्ती गांव अटारी से पांच किलो 290 ग्राम हेरोइन बरामद की है। BSP के जनसंपर्क अघिकारी ने बताया कि सुबह नशीले पदार्थों की मौजूदगी के संबंध में विशेष सूचना पर […]

Read More
Hariyana Himachal Punjab

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल

सिरसा। हरियाणा में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की पैरोल मिल गई है। ये पैरोल डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना जी के अवतार माह के कार्यक्रम के दृष्टिगत मिलने से डेरा अनुयायी काफी खुश हैं। रोहतक प्रशासन ने उत्तरप्रदेश के बागपत प्रशासन को सूचना दे […]

Read More