शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स और निफ्टी डेढ़ फीसद उतरा

मुंबई । रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के गंभीर रूप लेने की आशंका से वैश्विक स्तर से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर हुयी चौतरफा बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन गिरावट में रहा और इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। BSE का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 843.79 अंक टूटकर 57147.32 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 257.45 अंक उतरकर 16983.55 अंक पर रहा। छोटी और मझौली कंपनियों पर भी बिकवाली का असर देखा गया जिससे BSE का मिडकैप 1.61 प्रतिशत गिरकर 24757.61 अंक पर और स्मॉलकैप 1.47 प्रतिशत फिसलकर 28589.23 अंक पर रहा। BSE में शामिल सभी समूहों में बिकवाली हुई।

इस दौरान धातु, पावर, एनर्जी, टेलीकम्युनिकेशंस, IT और टेक जैसे समूहों में तेजी बिकवाली हुयी। BSE में कुल 3563 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2347 कंपनियों को नुकसान हुआ जबकि 1086 कंपनियां ही लाभ में रही। 130 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक स्तर पर चीन के शंघाई कंपोजिट 0.19 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर शेष सभी प्रमुख सूचकांक गिरावट में रहा। इसमें ब्रिटेन का FTSE 1.26 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 1.28 प्रतिशत, जापान का निक्केई 2.64 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 2.23 प्रतिशत की गिरावट शामिल है। (वार्ता)

 

Maharastra Politics

जलवा दिखाने को तैयार इन भोजपुरी सूरमाओं में किसका चलेगा सिक्का, कौन होगा फेल?

भोजपुरी सिनेमा के ये बड़े स्टार इस बार लोकसभा में दिखा रहे हैं दम बंगाल से BJP ने दिया था टिकट, अब बिहार से लड़ रहे हैं निर्दल चुनाव मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पांच सितारे इस बार के लोकसभा के चुनाव में अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक और सबसे […]

Read More
Business

वरिष्ठ नागरिकों के लिए चुनिंदा श्रेणियों में ब्याज दरों में 60 बेसिस प्‍वॉइंट तक की बढ़ोतरी

  पुणे/मुंबई। देश के सबसे बड़े फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप में शामिल, बजाज फिनसर्व की सहायक कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने अपने ज्यादातर अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। कंपनी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 25 से 35 महीने की अवधि की FD के लिए ब्याज दरों […]

Read More
Maharastra

महाराष्ट्र में गरजे योगी, बोले- दंगा करने वालों को पता है यूपी में उलटा लटका दिये जाएंगे

   बीजेपी प्रत्याशी सुनील मेढ़े के लिए मुख्यमंत्री ने किया विशाल जनसभा को संबोधित शिवाजी चाहते थे देश में देश का आदमी शासन करे कोई विदेशी नहीं : योगी  हमने तुष्टिकरण नहीं संतुष्टि के आधार पर किया काम : योगी आदित्यनाथ भंडारा (महाराष्ट्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी […]

Read More