SSC घोटालाः ED ने माणिक भट्टाचार्य को किया गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल शिक्षा घोटाले में धन की लेन-देन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया। भट्टाचार्य को प्राथमिक खंड में शिक्षण कर्मचारियों की कथित तौर गैर कानूनी तरीके से नियुक्ति के मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नदिया जिला के पलाशीपारा से विधायक भट्टाचार्य को ED ने साल्ट लेक में अपने CGO कॉम्प्लेक्स में लगभग 12 घंटे की पूछताछ के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष थे।

सूत्रों ने बताया कि उनसे ED कार्यालय में सोमवार अपराह्न एक बजे से पूछताछ की गई और जांच अधिकारियों के साथ कथित रूप से असहयोग करने के आरोप में मंगलवार को तड़के एक बजे उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। ED के सूत्रों ने बताया कि भट्टाचार्य को मंगलवार को न्यायिक प्रक्रिया के लिए विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। वह राज्य प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष है और जून में कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें उनके पद से हटा दिया गया था।

शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में पार्थ चटर्जी के बाद गिरफ्तार होने वाले वह तृणमूल के दूसरे हाई-प्रोफाइल विधायक हैं। उल्लेखनीय है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद SSC घोटाले में धन की जांच कर रहे ED ने 23 जुलाई को पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी कथित करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को इसी मामले में गिरफ्तार किया था। ED ने मुखर्जी के दो फ्लैटों से करीब 49 करोड़ रुपये नकद भी बरामद किया था।  (वार्ता)

 

West Bengal

ममता बनर्जी की हालत स्थिर, चेहरे पर लगे चार टांके

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चेहरे पर चार टांके लगे है और उनकी हालत स्थिर है। सुश्री बनर्जी को कालीघाट स्थित अपने घर में गिरने के बाद गुरुवार शाम SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार द्वारा संचालित अस्पताल में चिकित्सकों ने […]

Read More
West Bengal

स्वामी विवेकानन्द के विचार और सिद्धांत समय, सीमाओं से परे हैं: ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने मंगलवार को स्वामी विवेकानन्द की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि महान विभूति के विचार और सिद्धांत समय और सीमाओं से पर हैं। सुश्री बनर्जी ने स्वामी को नमन करते हुए ट्वीट किया, ‘आशा के अग्रदूत और परिवर्तन के आधार, समानता और न्याय के सिद्धांतों […]

Read More
West Bengal

भ्रष्ट तृणमूल सरकार में लोग केन्द्रीय योजनाओं के लाभ से वंचित: डॉ दिनेश शर्मा

बंगाल में विकास  कार्य हुए पूरी तरह से ठप्प यूपी से छह साल में ही  गायब हुए अपराध अपराधी और माफिया जयनगर/पश्चिम बंगाल। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि बंगाल में TMC सरकार के भ्रष्टाचार का दीमक  जनता को  केन्द्र सरकार की  योजनाओं के लाभ से  वंचित कर रहा है। बंगाल  में विकास  […]

Read More