बांद्रा-वर्ली सी लिंक दुर्घटना में पांच की मौत, 13 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर बुधवार को विजयादशमी के दिन एक एंबुलेंस और चार कारों के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना सी लिंक के दक्षिणी (Worli Side) छोर पर सुबह लगभग दो बजकर 15 मिनट पर हुई। जो बांद्रा को दक्षिण मुंबई के वर्ली से जोड़ती है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बांद्रा-वर्ली सड़क को बंद कर दिया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

पांच वाहनों के आपस में टकराने से यह दुर्घटना हुई, जिसमें मृतकों के अलावा टोल पोस्ट के कर्मचारियों सहित 13 अन्य लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, कि मुंबई में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। कामना है कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों। (वार्ता)

 

Maharastra Politics

जलवा दिखाने को तैयार इन भोजपुरी सूरमाओं में किसका चलेगा सिक्का, कौन होगा फेल?

भोजपुरी सिनेमा के ये बड़े स्टार इस बार लोकसभा में दिखा रहे हैं दम बंगाल से BJP ने दिया था टिकट, अब बिहार से लड़ रहे हैं निर्दल चुनाव मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पांच सितारे इस बार के लोकसभा के चुनाव में अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक और सबसे […]

Read More
Maharastra

महाराष्ट्र में गरजे योगी, बोले- दंगा करने वालों को पता है यूपी में उलटा लटका दिये जाएंगे

   बीजेपी प्रत्याशी सुनील मेढ़े के लिए मुख्यमंत्री ने किया विशाल जनसभा को संबोधित शिवाजी चाहते थे देश में देश का आदमी शासन करे कोई विदेशी नहीं : योगी  हमने तुष्टिकरण नहीं संतुष्टि के आधार पर किया काम : योगी आदित्यनाथ भंडारा (महाराष्ट्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी […]

Read More
Maharastra Politics

जनता भी जानती है, आएंगे तो मोदी हीः सीएम योगी

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में भाजपा के पक्ष में किया चुनाव प्रचार सीएम योगी ने वर्धा से भाजपा प्रत्याशी रामदास चंद्रभांजी ताड़स के लिए मांगा जनसमर्थन महाराष्ट्र के जनमानस से आई आवाज, देश में दो ही नाम-मोदी और योगी यहां पालघर में संतों की हत्या हो गई, यूपी में कोई किया तो […]

Read More