महिलाओं को सशक्त बनाने की जरूरत: भागवत

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि महिलाओं के साथ समानता का व्यवहार करने और उन्हें इस तरह से सशक्त बनाने की जरूरत है कि वे अपने निर्णय स्वंय लें। यहां रेशमबाग में स्थित RSS मुख्यालय पर वार्षिक विजयादशमी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, कि शक्ति शांति का आधार है और हमें महिलाओं के साथ समानता का व्यवहार करने और उन्हें इस तरह सशक्त बनाने की जरूरत है कि वे अपने फैसले खुद कर सकें क्योंकि महिलाओं के बिना समाज समृद्ध नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा,“ हमारे सनातन धर्म में बाधाएं उन ताकतों द्वारा निर्मित हैं जो भारत की एकता और प्रगति के विरोधी हैं। वे अराजकता को प्रोत्साहित करते हैं,  आपराधिक कृत्यों में लिप्त होते हैं, आतंक, संघर्ष और सामाजिक अशांति को बढ़ावा देते हैं। RSS के प्रमुख ने कहा कि परिवर्तन का नियम है प्रकृति, सनातन धर्म पर दृढ़ रहना चाहिए और साथ ही भारत को व्यापक विचार के बाद जनसंख्या नीति तैयार करनी चाहिए और सभी समुदायों पर समान रूप से लागू होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि करियर के लिए अंग्रेजी महत्वपूर्ण है यह लोगों का भ्रम है। विद्यार्थी नई शिक्षा नीति को अपनाकर उच्च संस्कारी, अच्छे इंसान बनें, जो देशभक्ति से भी प्रेरित हों। हमें इसका सक्रिय रूप से समर्थन करने की आवश्यकता है। भागवत ने बेरोजगारी और रोजगार सृजन पर विपक्ष के रोने का भी जवाब दिया और कहा, नौकरियों और रोजगार के लिए सरकार को अकेले जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। समाज और लोगों को भी इसके लिए काम करना चाहिए। अल्पसंख्यकों के लिए खतरा होने के आरोपों पर टिप्पणी करते हुए भागवत ने कहा कि इस तरह की हरकतें न तो संघ और न ही हिंदुओं से जुड़ी है। हिंदू की प्रकृति भाईचारे और शांति के पक्ष में खड़ा होने की है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पर्वतारोही संतोष यादव थे। (वार्ता)

 

 

Maharastra Politics

जलवा दिखाने को तैयार इन भोजपुरी सूरमाओं में किसका चलेगा सिक्का, कौन होगा फेल?

भोजपुरी सिनेमा के ये बड़े स्टार इस बार लोकसभा में दिखा रहे हैं दम बंगाल से BJP ने दिया था टिकट, अब बिहार से लड़ रहे हैं निर्दल चुनाव मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पांच सितारे इस बार के लोकसभा के चुनाव में अपना जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने गायक और सबसे […]

Read More
Maharastra

महाराष्ट्र में गरजे योगी, बोले- दंगा करने वालों को पता है यूपी में उलटा लटका दिये जाएंगे

   बीजेपी प्रत्याशी सुनील मेढ़े के लिए मुख्यमंत्री ने किया विशाल जनसभा को संबोधित शिवाजी चाहते थे देश में देश का आदमी शासन करे कोई विदेशी नहीं : योगी  हमने तुष्टिकरण नहीं संतुष्टि के आधार पर किया काम : योगी आदित्यनाथ भंडारा (महाराष्ट्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी […]

Read More
Maharastra Politics

जनता भी जानती है, आएंगे तो मोदी हीः सीएम योगी

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में भाजपा के पक्ष में किया चुनाव प्रचार सीएम योगी ने वर्धा से भाजपा प्रत्याशी रामदास चंद्रभांजी ताड़स के लिए मांगा जनसमर्थन महाराष्ट्र के जनमानस से आई आवाज, देश में दो ही नाम-मोदी और योगी यहां पालघर में संतों की हत्या हो गई, यूपी में कोई किया तो […]

Read More