ओडिशा: पद्मपुर बीजद विधायक बिजयराज सिंह बरिहा का निधन

भुवनेश्वर। ओडिशा के पूर्व मंत्री एवं पद्मपुर से बीजद विधायक बिजयराज सिंह बरिहा का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। वह 65 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बरिहा को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका ऑपरेशन हुआ था। उन्हें गुर्दे की समस्या भी थी। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बन्द कर दिया था। इलाज के दौरान कल रात उनका निधन हो गया। सूत्रों ने कहा कि उनके पार्थिव शरीर को राज्य विधानसभा और बीजद कार्यालय ले जाया जाएगा ताकि पार्टी और राज्य विधानसभा के सदस्य दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी जा सके। इसके बाद पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थान ले जाया जायेगा।

बीजद जिलाध्यक्ष बरिहा को ओडिशा के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक माना जाता था। वह पांच बार ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए। वह 1990 और 1995 में जनता दल के टिकट पर दो बार और 2000, 2009 और 2019 में बीजद के टिकट पर तीन बार राज्य विधानसभा के लिए चुने गए। वह बीजद सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, मंत्रिपरिषद के सदस्यों और पार्टी के कई नेताओं ने बरिहा के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। (वार्ता)

Odisha

ओडिशा के लोग राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे : नवीन पटनायक

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को कहा कि राज्य के लोग आगमी कुछ महीनों में देश के राजनीतिक इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनायेंगे।  पटनायक ने यहां अपने पांचवें कार्यकाल की अंतिम मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) 2024 का विधानसभा […]

Read More
Odisha

ओडिशा विस्फोट कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन

भुवनेश्वर। ओडिशा के हाई-टेक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के आउटडोर एसी में विस्फोट में घायल हुए एक और व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गई, जिससे दुर्घटना में मरने वालों की कुल संख्या तीन हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, गत 29 दिसंबर को अस्पताल के आउटडोर एसी में गैस […]

Read More
Odisha

ओडिशा सरकार के खिलाफ अदालत की अवमानना ​​का मामला : प्रशांत भूषण

भुवनेश्वर। उच्चतम न्यायालय के जानेमाने वकील प्रशांत भूषण ने रविवार को कहा कि अगर ओडिशा सरकार ने वेदांत विश्वविद्यालय परियोजना के लिए पुरी जिले में सभी मानदंडों का उल्लंघन करके अधिग्रहीत जमीन सात दिनों के भीतर किसानों को वापस नहीं लौटायी तो वह अदालत की अवमानना ​​का मामला दायर करेंगे। भूषण ने आज यहां पत्रकारों […]

Read More