भरतीय सीमा से सटे नेपाल के बेलहिया से लुंबिनी के लिए बस सेवा शुरू

उमेश तिवारी

भैरहवा/नेपाल। नेपाल के लुंबिनी विकास कोष ने एशियाई विकास बैंक से सब्सिडी से प्राप्त इलेक्ट्रिक बसों का यांत्रिक परीक्षण बृहस्पतिवार से शुरू कर दिया है। दशहरा तक भारतीय और विदेशी पर्यटकों को सीमा से सटे बेलहिया से प्रतिदिन पांच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो गया है। बस लुंबिनी से देवदह, रामग्राम, कपिलवस्तु की यात्रा कराएगी। लुंबिनी विकास कोष के कोषाध्यक्ष सिद्धिचरण भट्टराई ने बताया कि लुंबिनी विकास कोष की बैठक के बाद स्थानीय नगर पालिका, परिवहन कार्यालय, उद्योगपतियों और पर्यटन व्यवसायियों की बैठक हुई। बस संचालित होने से लाभ के बारे में विचार विमर्श हुआ।

रूपनदेही के प्रमुख जिलाधिकारी भारत मणि पांडेय ने बृहस्पतिवार को तत्काल पांच बसों को चलाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि पांच बसों में से एक बस बुटवल-भैरहवा-बेलहिया एयरपोर्ट से लुंबिनी के रास्ते चलेगी। दूसरी बस बेलहिया-भैरहवा-एयरपोर्ट से लुंबिनी तक, तीसरी बस नवलपरासी-रामग्राम-भैरहवा-बेलहिया एयरपोर्ट से लुंबिनी के लिए, चौथी बस कपिलवस्तु-तिलौराकोट से लुंबिनी के लिए और पांचवीं बस लुंबिनी के आसपास चलेगी। विकास कोष के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ज्ञानिन राय ने बताया कि परीक्षण अवधि तक बसों का संचालन निशुल्क किया गया है। दशहरा बाद इन बसों का किराया तय होगा।

International

म्यांमार में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, 27 घायल

यांगून। मध्य म्यामांर के मांडले क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी और 27 अन्य लोग घायल हुए हैं। स्थानीय बचाव अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दुर्घटना मिकटीला कस्बे में स्थानीय समयानुसार तड़के करीब 04:20 बजे घटित हुयी। हादसे के समय एक कार एक साइकिल से टकरा गयी और फिर […]

Read More
International

पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादी इस्तेमाल कर रहे हैं अमेरिकी हथियार

रावलपिंडी। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और अन्य आतंकवादी संगठन अमेरिका निर्मित हथियारों से पाकिस्तान के खिलाफ हमले कर रहे हैं। हाल के महीनों में आतंकवादी हमलों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जिसके परिणामस्वरूप देश भर में आतंकवादी समूहों द्वारा नागरिकों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को निशाना बनाए जाने के कारण कई लोगों […]

Read More
International

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, LAC से हटेंगे सैनिक

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं बैठक हुई। बुधवार को बीजिंग (Beijing) में हुई बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से पूर्ण रूप से सैनिकों को हटाने और शेष मुद्दों को हल करने पर विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्रालय (Foreign Ministry) […]

Read More