झारखंड में बस पलटने से सात लोगों की मौत, 12 अन्य घायल

रांची।  झारखंड में  गिरिडीह से रांची जा रही शिवा नामक बस आज हजारीबाग जिले के टाटी झरिया के सेवाने नदी में पलट गयी है जिसमें सात लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। उपायुक्त नैंसी सहाय ने बताया कि दुर्घटना में सात  लोगों की मौत हो गई है बताते चलें कि उन लोगों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है।

इनमें से एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। कुछ अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी थी और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया।खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि शिवा नामक बस गिरिडीह से रांची जा रही थी और इसी दौरान हजारीबाग-बगोदर एन एच-100 पर दारू के बीच सेवाने नदी में बस पलट गयी। इस बस में 52 लोग सवार थे।

सूत्रों ने बताया कि बस में फंसे घायलों को गैस कटर से निकाला गया है। कई लोग वाहन में फंसे हुए थे। इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर एंबुलेंस से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि सभी लोग रांची धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे तभी दुर्घटना हुई है। (वार्ता)

 

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More