CUET UG Result: लंबे इंतजार के बाद एनटीए ने ‘सीयूईटी अंडर ग्रेजुएट’ का रिजल्ट किया जारी

लंबे इंतजार के बाद एनटीए ने सीयूईटी अंडर ग्रेजुएट का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। इसमें लगभग 20,000 उम्मीदवारों ने 30 विषयों में 100 % अंक हासिल किए हैं। सभी उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। विश्वविद्यालयों में अंडर-ग्रेजुएट कोर्सेस में एडमिशन के लिए परीक्षा 15 जुलाई से 30 अगस्त तक देश के 259 शहरों और भारत के बाहर 9 शहरों में छह चरणों में आयोजित की गई थी। सीयूईटी यूजी की पहले संस्करण के लिए लगभग 14 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था जबकि 12 लाख उम्मीदवार ही परीक्षा में उपस्थित हुए थे।

सीयूईटी एग्जाम कुल छह चरणों में आयोजित किया गया था। यूजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम 16 जुलाई से शुरू हुए थे, जो 30 अगस्त 2022 तक चले। नीट और जेईई के बाद सीयूईटी देश का तीसरा बड़ा एंट्रेंस एग्जाम बन गया है। CUET UG परिणाम घोषित होने के बाद, अब विश्वविद्यालय अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेंगे।सीयूईटी यूजी रिजल्ट अनाउंसमेंट की तारीख से 90 दिनों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को रिजल्ट डाउनलोड करने होंगे और उसकी एक कॉपी अपने पास रखनी होगी।

Education Religion

मानवता के कल्याण के लिए समर्पित था महावीर स्वामी का विचार

ऋचा सिंह|  हमारे देश में अनेक ऐसे संत ज्ञानी महापुरुष हुए हैं जिन्होंने न केवल भारत वरन पूरे विश्व में अपने ज्ञान का प्रकाश फैलाया है महावीर स्वामी उनमें से एक थे। जैन अनुश्रुतियों और परंपराओं के अनुसार जैन धर्म की उत्पत्ति और विकास में 24 तीर्थंकर सम्मिलित हैं इनमें से 22 तीर्थंकरों की ऐतिहासिकता […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
Education

CBSE इंटरमीडिएट हिंदी की कोर परीक्षा में महराजगंज जिले में 11 विद्यार्थी अनुपस्थित

उमेश चन्द्र त्रिपाठी CBSE बोर्ड की इंटरमीडिएट हिन्दी कोर की परीक्षा सोमवार को चार परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें कुल 686 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जिसमें 675 ने परीक्षा दी। जबकि 11 ने परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ। अधिकांश परीक्षार्थियों में उत्साह देखा गया। परीक्षा केंद्र विशप एकेडमी महराजगंज […]

Read More