“सरकार से ज्यादा उम्मीद न लगाएं किसान“: किसानों को नसीहत देकर गडकरी ने मोदी को चेताया,

नया लुक ब्यूरो


नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नीतीन गडकरी के बयानों का अगर राजनीतिक निहितार्थ निकाला जाए तो यह साफ हो जाएगा कि वह नरेंद्र मोदी और अमित शाह के फैसलों से खुश नहीं है। हाल ही में उन्हें भाजपा संसदीय बोर्ड से भी हटा दिया गया है। इसके बाद भी लगातार इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि गडकरी को इस फैसले की कोई चिंता नहीं है और वह अपने रास्ते चल रहे हैं।

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बागी बयानों के बाद अब केंद्रीय मंत्री ने किसानों को सलाह देने के क्रम में साफ साफ कहा है कि वे सरकार के भरोसे नहीं रहे और अपनी तरफ से अपनी उपज का बेहतर दाम पाने की कोशिश करें। उन्होंने किसानों को यह भी कहा कि वे अपने कृषि उत्पादों  की मार्केटिंग खुद करें और उसके निर्यात के लिए खुद की कंपनियां बनाएं। मुआवजे की आस देख रहे महाराष्ट्र के किसानों से नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार से ज्यादा उम्मीद न लगाएं। महाराष्ट्र में हर साल की तरह ही इस बार भी कई जिलों में भारी बारिश हुई है। इससे खेती को काफी नुकसान हुआ है।

महाराष्ट्र के किसानों आस लगाए बैठे हैं कि फसल के नुकसान के लिए उन्हें केंद्र सरकार और राज्य सरकार से कुछ मुआवजा मिलेगा। नागपुर में किसानों को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने उन्हें स्वावलंबी बनने की सीख दे डाली। नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार के भरोसे न रहें बल्कि खुद से प्रयास शुरू करें। नितिन गडकरी ने आगे कहा, ‘सरकार पर ज्यादा भरोसा मत करो। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं। क्योंकि मैं सरकार में हूं और मैं बेहतर जानता समझता हूं। अगर कृषि क्षेत्र में विकास करना है तो खुद से पहल करिए। मैंने एक किसान के रूप में अपनी उपज के लिए खुद से मार्केट ढूंढा। आपको भी इसी दिशा में काम करना चाहिए।

उन्होंने किसानों को सलाह दी कि 50 से 100 किसानों को मिलाकर FPO बनाएं और संगठित होकर काम करें। ’एग्रोविजन फाउंडेशन’ और सरकारी निकाय ‘कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम को गडकरी संबोधित कर रहे थे। BJP नेता ने कहा कि 50 से 100 किसानों को कृषक उपज कंपनी बनाने के लिए एक साथ आना चाहिए। ताकि वे अपने उत्पादों को ओपन मार्केट में बेच सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे ग्रुप अपना खुद का कोल्ड स्टोरेज भी बना सकते हैं। उनके इस बयान के राजनीतिक अर्थ दूसरे निकाले जा रहे हैं।

 

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More