गणपति विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से छह श्रधालुओं की मौत

कई को बाहर निकाला गया, अस्पताल में भर्ती


लखनऊ। हरियाणा के चंडीगढ़, महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में शुक्रवार शाम गणपति विसर्जन के दौरान छह लोग डूब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ में नहर में विसर्जन के दौरान चार युवकों की नहर में, जबकि सोनीपत में दो युवकों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई।

महेंद्रगढ़ की घटना के संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि डूबने से चार लोगों की मौत हुई है। सात फीट ऊंची गणपति प्रतिमा के विसर्जन के दौरान नौ युवक नहर की तेजधार में बह गए। जिला प्रशासन ने NDRF ( National Disaster Response Force ) की मदद से सभी को बाहर निकाला, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य पांच अस्पताल में भर्ती हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट किया, कि महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में गणपति विजर्सन के दौरान लोगों की असामयिक मौत की घटना दुखद है। इस मुश्किल घड़ी में हम सभी मृतकों के परिजनों के साथ खड़े हैं। NDRF की टीम ने कई लोगों को डूबने से बचाया है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।(भाषा)

 

Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More
Hariyana Haryana Punjab

हिमाचल से भाजपा के हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव जीता

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्यसभा की एक सीट के लिए मंगलवार को विधानसभा परिसर में हुए मतदान का नतीजा घोषित हो गया है। सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के प्रत्याशी व दिग्गज नेता अभिषेक मनु सिंघवी को हराकर भारतीय जनता पार्टी के हर्ष महाजन ने न केवल इतिहास रच दिया बल्कि राज्यसभा चुनाव भी जीत लिया है। दोनों […]

Read More
Hariyana Punjab State

मान ने दोहराया: पंजाब में आप सभी 13 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को दोहराया कि आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब में कहा कि कितनी बार कहलवाओगे?  उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश की सभी 13 सीटों पर […]

Read More