दिल्ली से रांची आई बीमार महिला को एयरपोर्ट पर नहीं मिला स्ट्रेचर, बेड शीट में ढो कर ले गए अस्पताल

इसी विमान से झारखण्ड के गवर्नर भी आए हैं

नया लुक स्टेट ब्यूरो

झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की तमाम सुविधाओं के दावों की पोल खोलती एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है। दिल्ली से रांची विमान से पहुंची एक महिला मरीज को एंबुलेंस तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर या व्हीलचेयर तक नहीं उपलब्ध कराया गया। महिला मरीज को चादर में लपेट कर अस्पताल पहुंचा गया। बताया जा रहा है कि राज्यपाल रमेश बैस भी इंडिगो की इसी फ्लाइट से रांची एयरपोर्ट पर उतरे थे, उसके पांच मिनट बाद ही यह महिला भी उसी फ्लाइट से उतरी।

इतना ही नहीं हाल ही में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के मामले में अवार्ड भी हासिल हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से रांची इंडिगो कि विमान में एक महिला मरीज को लाया गया। महिला बीमार थी। जिसे रांची के बरियातू स्थित पल्स अस्पताल में भर्ती कराना था। मरीज की स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि वह चल सके। इंतजार के बाद भी स्ट्रेचर या व्हीलचेयर न मिलने पर परिवार के लोगों ने चादर का सहारा लिया। एंबुलेंस तक महिला को चादर में लपेटकर में ले गए।

जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

हैरानी की बात यह है कि एयरपोर्ट पर रिम्स अस्पताल की ओर से चिकित्सक और चिकित्सा कर्मी मौज़ूद रहते हैं। बावजूद इसके एयरपोर्ट से मरीज को एंबुलेंस तक ले जाने के लिए स्ट्रेचर या व्हीलचेयर नहीं मिला। मरीज को चादर में लपेट कर ढोया गया। मामले में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। एयरपोर्ट के निदेशक एल के अग्रवाल मामले पर बोलने से बचते नजर आए। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के कुछ जवान भी अन्य लोगों के साथ मिलकर बीमार महिला यात्री को बेड शीट में लपेट कर एंबुलेंस तक ले जाते दिखे। ज्वलंत सवाल यह है कि एयरपोर्ट को अवार्ड किस आधार पर दिया गया था?

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More