Campaign To Unite Opposition: दिल्ली पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने केजरीवाल और सीताराम येचुरी से की मुलाकात

केंद्र की बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार की लामबंदी में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के दौरे पर हैं। नीतीश कुमार ने मंगलवार को सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी से मुलाकात की। नीतीश कुमार और सीताराम येचुरी ने बैठक के बाद मीडिया से भी बात की। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि हम साथ हैं, इसलिए मैं यहां आया हूं। उन्होंने कहा, हम विपक्ष को एक साथ लाने की कोशिश में हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने की उनकी कोई इच्छा नहीं है और न ही वे दावेदार हैं, बस कोशिश है कि पूरे देश में जो भी स्थानीय पार्टी हैं वे सभी एक साथ मिल जाएं तो बहुत बड़ी बात होगी।

वहीं सीताराम येचुरी ने कहा कि नीतीश कुमार के हमारी पार्टी दफ्तर में दोबारा आने का स्वागत है और ये देश के प्रति एक बेहतर संकेत दिया गया है। विपक्ष की पार्टियां को एक होकर देश के संविधान को बचाना है। उसके बाद दिल्ली में ही नीतीश कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे। विपक्ष को एकजुट करने की शुरू हुई नई मुहिम के तहत नीतीश की अगले दो दिनों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, रालोद, इनेलो, टीएमसी सहित कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान नीतीश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलेंगे। वहीं सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी।

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More