बिल्डर की पत्नी ने लिखा चीफ़ जस्टिस को पत्र, बताया पति और ख़ुद को पूर्व मंत्री कार्तिकेय सिंह से जान का खतरा

नया लुक स्टेट ब्यूरो

पटना। बिहार के पूर्व कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह से बिल्डर की पत्नी ने ख़ुद के और पति के जान को खतरा बताया है। इसे लेकर बिल्डर राजू सिंह की पत्नी ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखा है। चिट्ठी में कार्तिकेय सिंह से अपनी और अपने पति के जान को खतरा बताया है। बता दें कि यह वही बिल्डर हैं जिनका कथित रूप से जान से मारने की नियत से अपहरण करने का कार्तिकेय सिंह पर आरोप है और इसे लेकर एफआईआर दर्ज़ करवाई गई है। इसी एफआईआर के आलोक में कार्तिकेय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट कोर्ट से निर्गत है। इसी वारंट के कारण उन्हें कानून मंत्री पद से हटाया गया। महागठबंधन की सरकार में कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री बनाया गया था। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही वो विवादों में आने लगे थे। बिल्डर के अपहरण के आरोप में कार्तिकेय कुमार को मंत्रिपद छोड़ना पड़ा है।

केस खत्म करने के लिए बनाया जा रहा दबाव

बिल्डर की पत्नी दिव्या सिंह ने चिट्ठी में लिखा है कि पूर्व मंत्री की तरफ से उनके पति पर दबाव बनाया जा रहा है कि वो अपहरण का केस खत्म कर दें। बता दें कि बिल्डर मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जेल में बंद हैं। पत्नी ने बताया कि कुछ लोग जेल के अंदर  गए थे। वहां उन्होंने राजू सिंह पर केस खत्म करने या फिर समझौता करने का दबाव बनाया। उन्हें अपनी और अपने पति की जान को खतरा लग रहा है जिसके बाद उन्होंने चिट्ठी लिखकर गुहार लगाई है। बिल्डर की पत्नी दिव्या सिंह ने चीफ जस्टिस से अनुरोध किया है कि बेऊर केंद्रीय कारा के सीसीटीवी को भी सिक्योर करवाया जाये ताकि पता चल पाये कि कार्तिकेय सिंह के किन लोगों ने राजू सिंह पर दबाव बनाने की कोशिश की है।

सुशील मोदी ने पहले ही ट्वीट कर दबाव की बात कही थी

बता दें कि इससे पहले बीजेपी नेता सुशील मोदी ने भी ट्वीट कर कहा था कि कार्तिकेय सिंह के लोग बेउर जेल में बंद राजू सिंह पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा था बिहार के पूर्व कानून मंत्री रहे कार्तिकेय कुमार कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद फरार है। पुलिस वारंट तामिल कराने के लिए उनके सरकारी और निजी आवास पर ढूंढ रही है। लेकिन वह नहीं मिल रहे हैं।

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More