BREAKING News : जेल में बंद माओवादी विजय आर्य और इसके बेटी बेटे के ठिकानों पर NIA का छापा,

नया लुक ब्यूरो


पटना। राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) एक साथ पटना, गया और औरंगाबाद में छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्‍य विजय आर्य के ठिकानों पर की जा रही है। विजय आर्य की जिला पार्षद बेटी और इंजीनियर बेटे के आवास पर भी छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि NIA शुक्रवार सुबह विजय आर्य के ठिकानों पर पहुंची और छापेमारी शुरू की। अभी कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते दिख रहे है। बता दें कि माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्य विजय आर्य पटना के बेउर जेल में बंद हैं।

 नक्‍सली गतिविधियों से जुड़े मामलों को लेकर हो रही छापेमारी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक NIA की यह कार्रवाई नक्‍सली गतिविधियों से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है। बताया जा रहा है कि विजय आर्य के गया जिले के करमा के पैतृक आवास और पटना के एजी कॉलोनी में छापेमारी की जा रही है। पटना के एजी कॉलोनी में शुक्रवार सुबह तकरीबन 5:30 बजे से NIA की टीम पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी। वहीं गया स्थित पैतृक आवास पर सुबह तकरीबन चार बजे रेड डाली गई।

 शोभा कुमारी के ठिकानों पर हो रही छापेमारी

जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद में भी छापेमारी की जा रही है। छापेमारी औरंगाबाद के उपहारा थाना क्षेत्र में जिला पार्षद शोभा कुमारी के ठिकाने पर हो रही है। शोभा कुमारी माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्‍य विजय आर्य की बेटी हैं। NIA शुक्रवार अहले सुबह नक्‍सली गतिविधियों को लेकर बिहार के तीन शहरों में एकसाथ छापेमारी की है।

 

Bihar Politics

बंगाल के पहले बिहार में ढहा था वामपंथियों का गढ़

अब तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल से कर दिया वामदलों को साफ केरल के अलावा भारत में नहीं बचा लेफ्ट का अस्तित्व पटना। पहले यह राज्य वामपंथियों का अड्ढा हुआ करता था। लेकिन अब इसे दोष लग चुका है। वो दोष हैं सूबे के विभाजन का। बंटवारें के बाद बिहार में हुए लोकसभा चुनाव में वामदल […]

Read More
Bihar Politics

अबकी बार-केवल एक ही वार, बाकी सभी सीएम और पूर्व सीएम मैदान से बाहर

बिहार में जीतनराम मांझी के अलावा कोई मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में नहीं पटना। आजादी के बाद बिहार में अबतक 23 मुख्यमंत्री बने। इनमे श्रीकृष्ण सिंह, दीप नारायाण सिंह, बिनोदानंद झा, कृष्ण बल्लभ सहाय, महामाया प्रसाद सिन्हा,सतीश प्रसाद सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल,भोला पासवान शास्त्री, हरिहर सिंह, दारोगा प्रसाद राय, कर्पूरी ठाकुर, केदार पांडेय,अब्दुल […]

Read More
Bihar

बिहार से राजग ने आठ सांसद को किया बेटिकट, चार नये प्रत्याशी पर लगाया दांव

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने आगामी लोकसभा चुनाव में आठ सांसदों को बेटिकट कर दिया वहीं चार नये प्रत्याशी पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजग के प्रमुख घटक दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सभी 17 उम्मीदवार और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने अपने सभी 16 उम्मीदवारों […]

Read More