घट गया कई सूरमाओं का क़द, संजय प्रसाद सबसे ताकतवर अफ़सर बनकर उभरे

  • कल्पना अवस्थी राज्यपाल की नई प्रमुख सचिव, महेश गुप्ता को ऊर्जा का नया प्रभार
  • नवनीत सहगल का पर सरकार ने क़तरा, दोनों DEPUTY CM के ACS बदले

भौमेंद्र शुक्ल


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में भूचाल आ गया हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी अफ़सरों में शुमार अवनीश अवस्थी के जाते ही पूरी अफ़सरशाही ताश के पत्तों की तरह फेंट दी गई। बृहस्पतिवार को ब्यूरोक्रेसी में बड़े-बड़े विकेट गिरे हैं। प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री (Deputy CM) अपने अपर मुख्य सचिव (ACS) हटवाने में कामयाब रहे। अमित मोहन प्रसाद स्वास्थ्य विभाग से हटा दिए गए। कुछ दिनों पहले ही उन पर तबादला घोटाले का आरोप लगा है। बताते चलें कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अमित मोहन से नाराज थे। अब अमित मोहन सूचना विभाग समेत कई विभागों पर कुंडली मारकर जमे नवनीत सहगल का एक छोटा सा विभाग MSME देखेंगे। वहीं सरकार ने नवनीत सहगल का क़द भी कम कर दिया। अब वे केवल खेल विभाग के खेल देखेंगे। बताते चलें कि नवनीत सहगल अगले साल रिटायर हो जाएँगे। उनके पास खादी, MSME, सूचना समेत कई विभाग थे। ACS सूचना रहते हुए पत्रकारों पर कई पाबंदियाँ लगाने के लिए वह काफ़ी चर्चित हो गए थे।

 

इसके अलावा कृषि उत्पादन आयुक्त (APC) मनोज कुमार सिंह से ग्राम्य विकास विभाग हटा दिया गया है। हालाँकि उन्हें एक विभाग और दे दिया गया है, लेकिन उद्यान विभाग ग्राम्य विकास विभाग से काफ़ी छोटा विभाग हैं। कहा जा रहा था कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उनसे जम नहीं रही था। अब उनके विभाग को भी नया प्रमुख सचिव मिला हैं। हालाँकि एक चौंकाने वाला निर्णय डॉ. हरिओम को लेकर आया है। योगी सरकार के पिछले पाँच साल तक साइड लाइन रहे डॉ. हरिओम को समाज कल्याण विभाग की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रमुख सचिव के करीबी अफ़सरों में शुमार संजय प्रसाद का क़द सरकार ने काफ़ी बढ़ा दिया है। वह अब गृह, गोपन के साथ-साथ सूचना की भी ज़िम्मेदारी सँभालेंगे। केंद्र से प्रतिनियुक्ति से लौटे पार्थसारथी सेन शर्मा को नया प्रमुख सचिव स्वास्थ्य की ज़िम्मेदारी दी गई है।

आज सरकार ने 16 सीनियर आईएएस अफसरों का तबादला किया गया हैं। कई बड़े बड़े अफसरों के विकेट गिरे हैं। संजय प्रसाद सबसे ताकतवर बनकर उभरे। नवनीत सहगल सूचना विभाग से हटाया गया है। अब वे खेल विभाग देखेंगे। अमित मोहन भी आउट हो गए अब वे MSME देखेंगे। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव रहे महेश गुप्ता को अपर मुख्य सचिव ऊर्जा जैसा बड़ा पद दिया गया है। अब वे सरकार के मेन स्ट्रीम में शामिल हुए हैं। वहीं काफ़ी समय से माध्यमिक शिक्षा में ज़मीं आराधना शुक्ला को आयुष विभाग भेज दिया गया है। हालाँकि इस बार कारागार विभाग गृह से अलग कर दिया गया और राजेश सिंह को यह अहम ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

 

जिन अफसरों के तबादले किये गए हैं उनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार है.

  1. हिमांशु कुमार प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास और RES बने
  2. डॉ. हरिओम प्रमुख सचिव समाज कल्याण बने
  3. पार्थ सारथी सेन शर्मा प्रमुख सचिव स्वास्थ्य बने
  4. मोनिका गर्ग ACS अल्पसंख्यक कल्याण बनी
  5. अमित मोहन प्रसाद प्रमुख सचिव लघु उद्योग बने
  6. महेश गुप्ता अपर मुख्य सचिव ऊर्जा बने
  7. कल्पना अवस्थी प्रमुख सचिव राज्यपाल बनीं
  8. नवनीत सहगल ACS खेलकूद विभाग बने।
  9. ACS मेश्राम को प्रमुख सचिव धर्मार्थ का भी चार्ज।
  10. IIDC अरविंद कुमार को यूपीडा का चार्ज।
  11. राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव कारागार बने।
  12. APC मनोज कुमार सिंह को ऊद्यान विभाग का भी चार्ज दिया गया हैं।
  13. सुधीर बोगड़े प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बने
  14. संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव गृह बने रहेंगे, संजय प्रसाद CM के भी प्रमुख सचिव बने रहेंगे, संजय प्रसाद को सूचना विभाग का भी चार्ज मिला।
  15. दीपक कुमार प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा, दीपक कुमार के पास बेसिक शिक्षा भी बना रहेगा।
  16. अराधना शुक्ला ACS आयुष विभाग बनीं हैं।

Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More
Analysis Politics Raj Dharm UP

जौनपुरः BJP के लिए सबसे कठिन डगर, यहां से पं. दीनदयाल उपाध्याय भी चुनाव गए थे हार

आजादी के बाद पहली बार जौनपुर से चुनाव से गायब रहेगा कांग्रेस का ‘हाथ’, छह बार जीत चुकी है कांग्रेस चार बार जौनपुर से जीत पाने वाली BJP का प्रत्याशी अकेले मैदान में, मछलीशहर अभी घोषित नहीं विपक्ष ने नहीं खोला है पत्ता, SP के साथ-साथ BSP ने भी नहीं उतारा है अपना प्रत्याशी, चर्चाएं […]

Read More