Sit-in Protest : दिल्ली विधानसभा परिसर में रात भर आप और BJP विधायक बारिश में आमने-सामने डटे

शंभू नाथ गौतम


सोमवार रात दिल्ली विधानसभा के बाहर पहली बार ऐसा अलग नजारा दिखाई दिया। जबकि आमतौर में रात के समय विधानसभा के आसपास सुरक्षा बल की तैनात दिखाई देते हैं। लेकिन रात में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक धरने पर बैठे दिखाई दिए। दोनों पार्टियों के विधायक गद्दा, कंबल, चादर, तकिया, छाता, ढोलक, मजीरा, गिटार आदि लेकर पहुंचे। बारिश के बीच विधायक छाता लेकर धरना देते हुए दिखाई दिए। हालांकि सोमवार दोपहर को आम आदमी पार्टी की ओर से एलान किया गया था ।

कि रात में विधानसभा सदन के बाहर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देंगे। आम आदमी पार्टी के इस फैसले के बाद भाजपा के विधायकों ने भी दिल्ली विधानसभा में रात गुजार कर धरना देने का एलान कर दिया । बता दें कि सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में शुरू हुई बारिश रात में भी जारी रही। काफी समय से भ्रष्टाचार को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। आप विधायकों ने उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली विधानसभा के भीतर धरना दिया। वहीं, भाजपा विधायकों ने भ्रष्टाचार को लेकर मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करने की मांग की। बरसात के बाद भी दोनों पार्टियों के विधायक विधानसभा परिसर में अपने-अपने धरना स्थल पर बैठे रहे।

आप विधायकों ने विधानसभा परिसर में बापू की प्रतिमा के सामने धरना दिया, जबकि भाजपा विधायकों ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा के पास धरना दिया। “धरना के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक हिंदी फिल्म कर्मा का गाना, दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए गाते हुए दिखाई दिए”। बता दें कि 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के 62 और भाजपा के आठ विधायक हैं। ‌ दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का टकराव काफी समय से बना हुआ है। इससे पहले भी दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ केजरीवाल की तनातनी की खबरें आए दिन सुर्खियों में बनी रहती थी। अब एलजी विनय कुमार सक्सेना के साथ भी सीएम केजरीवाल की तकरार और बढ़ गई है।

Delhi

दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने की हो रही कोशिश: सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली और पंजाब में पार्टी को तोड़ने के लिए और सरकार को गिराने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है। भारद्वाज ने आज यहां कहा  कि जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल […]

Read More
Delhi

कर्नाटक उच्चन्यायालय: भारतीय दंपती के युगांडा से गोद लिए बच्चे को सरकार दे मान्यता

बेंगलुरू। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से उस बच्चे को मान्यता देने का गुरुवार को निर्देश दिया, जिसे भारतीय दंपती ने अफ्रीकी देश युगांडा से गोद लिया है। युगांडा ने हेग एडॉप्शन कन्वेंशन पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं। न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने इस मामले में जोर देते हुए कहा कि किसी भारतीय नागरिक के […]

Read More
Delhi

केजरीवाल को राहत नहीं, ED की हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में फंसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत गुरुवार को चार दिन बढ़ाते हुए एक अप्रैल कर दी गई। राऊज एवेन्यू स्थित कावेरी बावेजा की विशेष अदालत ने ED के अनुरोध और केजरीवाल का पक्ष […]

Read More