थाईलैंड में आग से मरने वालों की संख्या 25 हुई,

नोम पेन्ह। कंबोडिया में थाईलैंड की सीमा के पास एक होटल में बुधवार रात को लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार यह जानकारी दी। बंतेई मीनचे प्रांतीय सूचना विभाग के निदेशक सेक सोखोम ने मीडिया को बताया, “बचाव दल ने आज सुबह होटल कैसीनो के जले हुए कमरों से छह और शव बरामद किए, जिससे मृतकों की संख्या 25 हो गई है।

कंबोडियाई प्रधानमंत्री सैमडेच टेको हुन सेन ने भीषण आग में मारे। लोगों के के प्रति शुक्रवार को गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा कि आग में 73 अन्य लोग घायल हो गए। दमकल कर्मियों ने कई घंटे कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। भीषण आग में मारे गए लोगों की अभी भी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि थाईलैंड की सीमा के पास एक शहर पोइपेट में ग्रैंड डायमंड सिटी होटल में बुधवार आधी रात को भीषण आग गयी थी। (वार्ता)

International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More