सेराज फारुकी प्रतिनिधि सभा में नामित

मोहम्मद


काठमांडू। समानूपातिक निर्वाचन में केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली कम्युनिस्ट पार्टी एमाले को 33 सीटें हासिल हुई है। जो नेपाली कांग्रेस से एक सीट अधिक है। इस प्रणाली से नामित होने वाले प्रतिनिधि सभा के सभी 33 सदस्यों की सूची निर्वाचन आयोग को सौंप दी गई है जिसमें 22 महिलाएं हैं। शेष 11पुरुष सदस्यों में एक नाम सिराज फारूकी भी है। सिराज फारूकी नेपाल के कभी बहुचर्चित सांसद और बाद में मंत्री रहे मिर्जा दिलशाद बेग के दामाद हैं।

यूपी के देवरिया जिले के मूल निवासी मिर्जा दिलशाद बेग नेपाल के कृष्णा नगर में आकर राजनीति की पारी शुरू की जो नेपाल के राजनीति का ऐसी शख्सियत हुए कि स्व.गिरिजा प्रसाद कोइराला की सरकार का खेवनहार साबित हुए। नेपाल प्रतिनिधि सभा का सदस्य रहते हुए वर्ष 1998 में काठमांडू में उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या में बबलू श्रीवास्तव और छोटा राजन का नाम सामने आया था। मिर्ज़ा की हत्या के बाद उनके दामाद सेराज फारुकी उनका राजनीतिक उत्तराधिकारी हो गए।

वे एमाले के एक संगठन मुस्लिम एत्ताहद कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ओली के सर्वाधिक निकट के हैं। आरक्षण के तहत मुस्लिम कोटे से ओली ने सेराज फारुकी को समानुपातिक चुनाव प्रणाली से प्रतिनिधि सभा के लिए नामित किया है। सेराज फारुकी को प्रतिनिधि सभा में नामित करने के पीछे ओली की तराई में मुस्लिम वोटों में अपनी पकड़ मजबूत करना भी है। तराई बेल्ट में मुस्लिम आबादी करीब चार प्रतिशत है।

International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More
International

होली मिलन समारोह :  नेपाल का भी लोकतंत्र, भारत की तरह हो मजबूत- माता प्रसाद पाण्डेय

मित्र राष्ट्र का संबंध विश्वास का संबंध- अमिक सेरचन मोहम्मद सिद्धार्थनगर। नेपाल के सीमावर्ती कृष्णानगर नगरपालिका के करमा गांव में नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा होली मिलन समाराेह का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के कलाकारों ने जमकर शमां बांधा। नेपाल-भारत अवध मैत्री समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समाराेह के मुख्य अतिथि व […]

Read More
International

साझेदारी का नया अध्याय लिख रहा भारत, गुयाना को सौंपे 2 विमान

भारत रक्षा उपकरणों के निर्माण और निर्यात में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इससे भारत विदेशी मुद्रा अर्जित करने के साथ ही विभिन्न देशों के साथ साझेदारी के नए अध्याय भी लिख रहा है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अब भारत ने दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को दो डोर्नियर-228 विमान सौंपे हैं। भारत ने […]

Read More