विश्व में सबसे अधिक बहुमत वाले PM बनेंगे नरेन्द्र मोदी : केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी CM

उमेश तिवारी


नौतनवां । महाराजगंज जिले कोल्हुई कस्बे में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश को विकास की राह में सबसे आगे खड़ा कर दिया है। सपा, बसपा व कांग्रेस ने देश को बर्बाद किया। भाजपा ने सबका विकास किया। भाजपा है इसलिए खुशहाली है। उक्त बाते प्रधानमंत्री मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर संपर्क से समर्थन’ अभियान के अंतर्गत आज बुधवार को कोल्हुई के आदर्श इटंर कालेज के प्रांगण में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2024 में भी लोकसभा चुनाव जिताकर एक बार फिर मोदी जी की ताकत को बढ़ाना है। विरोधी दल चाहें एक हो जाए। लेकिन हमें भाजपा को जिताना है। अबकी बार सभी सीटें भाजपा की झोली में डालने का काम करिए।

इस बार 350 से अधिक सीटें जिताकर विश्व में सबसे अधिक बहुमत वाला प्रधानमंत्री बनाना है। आपका वोट भाजपा के लिए कर्ज होता है और भाजपा उस कर्ज को विकास करके चुकता करती है। अखिलेश यादव गरीबों की पीड़ा नहीं समझते। गुंडों की पार्टी समाजवादी पार्टी और गरीबों की पार्टी भाजपा पार्टी। अभी तो यह झांकी है आगे बहुत पिक्चर बाकी है। सपा बसपा और कांग्रेस वाले 2014 के पहले किसी मंदिर में नहीं जाते थे। राम भक्तों पर गोली चलाने का काम सपा ने किया। महाराजगंज के सांसद पंकज चौधरी खजाना के मालिक हैं।

महाराजगंज जिले के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों को उपमुख्यमंत्री ने चाबियां व समूह की सखी को चेक व प्रमाणपत्र भी प्रदान किया। इस दौरान नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी, डॉ0 धर्मेंद्र सिंह, विधायक जय मंगल कनौजिया, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, प्रेम सागर पटेल, पूर्व विधायक बजरंगी सिंह, जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और जनता मौजूद रही।

Loksabha Ran Purvanchal

देवरिया के लिए शशांक पर भाजपा को भरोसा , स्थानीय भी और दमदार भी

संजय तिवारी लखनऊ/नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देवरिया की जनता की सुन ली है। सीट पर बाहरी को मौका नहीं दिया गया। वर्षों से बाहरी नेतृत्व का दंश झेल रही इस सीट पर इस बार पार्टी ने सम्पूर्ण रूप से स्थानीय चेहरे पर ही भरोसा किया है। स्व पंडित सुरति नारायण त्रिपाठी के […]

Read More
Purvanchal Uncategorized

माफिया या तो जेल में हैं या जहन्नुम में : योगी आदित्यनाथ

   मुख्यमंत्री ने सहारनपुर के देवबंद में जनसभा को किया संबोधित  सीएम ने बीजेपी प्रत्याशी राघव लखन पाल शर्मा के लिए किया प्रचार  बोले सीएम, कालनेमियों के बहकावे में न आएं, जो राम को लाए हैं, आप उनको लाएं  चिल्लाकर उपद्रव कराने वाले माइकों को हमने हमेशा के लिए उतार दिया : योगी  सहारनपुर को […]

Read More
Purvanchal

पूर्वांचल का प्रसिद्ध माता शीतला चौकिया धाम का मेला मंगलवार से होगा शुरू

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की ऐतिहासिक शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में नवरात्रि मेला मंगलवार नौ अप्रैल से शुरू होगा। मंदिर के गर्भ गृह में मां शीतला की प्रतिमा को छू कर दर्शन पूजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही स्थानीय पंडा, पुरोहित एवं नाईयो के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया […]

Read More