बेमौसम भारी बरसात और ओलावृष्टि से प्रदेश के लगभग दो दर्जन से अधिक जनपदों की फसलें हुई बर्बाद: कांग्रेस

किसान इस आपदा से हुए बेहाल, योगी सरकार तत्काल किसानों को राहत प्रदान करे:  अशोक

भारी वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का मुआवजा दे सरकार: कांग्रेस


लखनऊ। बेमौसम भारी बरसात एवं ओलावृष्टि ने किसानों की रही-सही कमर तोड़कर रख दी है। उत्तर प्रदेश के लगभग दो दर्जन से अधिक जनपदों में आलू, तिलहन, दलहन, गेंहू की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। खेतों में तैयार फसलों को अपनी आंखों के सामने बर्बाद होते देख कर प्रदेश के किसान खून के आंसू रोने के लिए मजबूर हैं, योगी सरकार तत्काल स्थानीय राजस्व कर्मियों से इन बर्बाद हुई फसलों का आकलन कराये और तत्काल किसानों को मुआवजा प्रदान करने की घोषणा कर राहत प्रदान करे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अशोक सिंह ने कहा कि अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, कानपुर, उन्नाव, बहराइच, वाराणसी, शाहजहांपुर, प्रयागराज, आदि जनपदों में व्यापक फसलें भारी वर्षा एवं ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ जहां योगी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते किसान उर्वरक पानी, बिजली, कीटनाशक आदि के लिए दर-दर भटकता रहा और किसी तरह अपने खून पसीने से सींच कर फसलों को तैयार किया और कल उसी की आंखों के सामने पूरी की पूरी फसलें तबाह हो गई जिससे उत्तर प्रदेश का किसान अपनी आजीविका पर आये संकट को लेकर परेशान है। सिंह ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार खुद को किसानों का सर्वाधिक हितैषी होने का दंभ भरती है लेकिन सच्चाई ठीक इसके विपरीत है। आज किसान संकट में है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि योगी सरकार तत्काल किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसलों का आकलन कराकर फौरन आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये।

Central UP

EXCLUSIE CRIME NEWS: साल-दर-साल कमजोर हो रही थी मुख्तार की फायर पॉवर, कुछ इस तरह गई मुख्तारी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भले ही कुछ बातें संबंधित विभाग की फाइलों में गोते लगा रही हों, लेकिन कड़वा सच यह है कि अपराध का इतिहास अनगिनत रहा। मुख्तार अंसारी के राजनीतिक और आर्थिक साम्राज्य के साथ उसके गैंग की फायर पावर कई सालों […]

Read More
Central UP

CRIME UPDATE: मारा गया था युवक गले और शरीर में मिले चोट के निशान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच आया सामने, चिनहट क्षेत्र में हुई घटना का मामला एक बार फिर सिर उठाने लगे क्रिमिनल, बढ़ने लगीं हत्या और जुर्म की घटनाएं ए अहमद सौदागर लखनऊ। बलरामपुर निवासी 27 वर्षीय रामनरेश की सड़क हादसे में मौत नहीं हुई थी, उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। जांच पड़ताल कर रही […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

एक बार ओछी राजनीति शुरू, बार-बार ‘DIRTY POLITICS’ करते हैं ये दो नेता

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय में फिर शुरू हुआ वाकयुद्ध निकम्मा और मानसिक दिवालिया जैसे शब्दों का होने लगा प्रयोग लखनऊ। अमेठी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में राहुल गांधी को ‘निकम्मा’ सांसद कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेठी का […]

Read More