Janmashtami celebration in Krishna city : मथुरा-वृंदावन में मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया, देश-विदेश से उमड़े हजारों भक्त

नया लुक ब्यूरो


कृष्ण जन्माष्टमी की आज पूरे देश भर में धूम है, ‘जय श्रीकृष्णा’ के जयकारे गूंज रहे हैं। भारत ही नहीं दुनिया के तमाम देशों में मौजूद भक्त श्री कृष्ण जन्माष्टमी मना रहे हैं। कान्हा नगरी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के रंग में रंगी हुई है। जन्माष्टमी मनाने के लिए मथुरा-वृंदावन में हजारों भक्त पहुंच चुके हैं। बता दें कि आज श्रीकृष्ण का 5249वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। कान्हा नगरी में गुरुवार शाम से ही भक्तों का आना शुरू हो गया । जन्माष्टमी मनाने के लिए मथुरा-वृंदावन में भारी भीड़ है। वहीं कारीगरों ने वृंदावन-मथुरा के मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। भक्त इस बार कारागार के दर्शन कर सकेंगे। कारागार के बाहर पहरेदार भी तैनात होंगे, उन पहरेदारों के सोने की लीला भी होगी।

वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में कृष्ण जन्माष्टमी के साथ दही हांडी भी मनाया जा रहा है। देश के कई जगहों पर गुरुवार को भी जन्माष्टमी मनाई गई। आज सुबह मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के गर्भ गृह में कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों के साथ मंगल आरती भी की गई। भक्तों में भारी उत्साह है। सुबह से ही भक्त मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचने लगे हैं। रात के आठवें मुहूर्त में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था, इसलिए आज रात 12.05 के बाद 12:45 तक मथुरा, वृंदावन, द्वारका, नाथद्वारा और इस्कॉन मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्म पर्व मनेगा। लोग अपने घरों में भी इस समय कृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे। उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ इस साल लगातार दूसरे साल मथुरा में जन्माष्टमी मनाएंगे। उनके कार्यक्रम की शुरुआत वृंदावन से होगी।

सीएम योगी यहां भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में हिस्सा लेंगे और अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण करेंगे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने बयान जारी कर कहा, जन्माष्टमी के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। वहीं PM नरेंद्र मोदी ने भी सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और उल्लास का यह उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय श्रीकृष्ण! उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करते हुए जन्माष्टमी की बधाई दी है।

ये भी पढ़ें

जन्माष्टमी से पहले पर बलराम के साथ ही छठ माता की पूजा करने की है परंपरा

वैष्णव सम्प्रदाय का इतिहास

 

 

Uttar Pradesh

अतीक का नजदीकी अपराधी बल्ली पंडित गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागरज के खुल्दाबाद क्षेत्र में माफिया अतीक अहमद के शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से करीब दस देशी बम जब्त किये। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि करेली के नयापूरा निवासी बालू-गिट्टी के ठेकेदार श्याम पाल ने बुधवार शाम को वह खुल्दाबाद थाने शिकायत दर्ज करायी कि […]

Read More
National

तमिलनाडु में इरोड से लोकसभा सांसद गणेशमूर्ति का हुआ निधन

चेन्नई। तमिलनाडु में इरोड निर्वाचन क्षेत्र से मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (MDMK) के लोकसभा सदस्य ए गणेशमूर्ति का गुरुवार को कोयंबटूर के एक अस्पताल में निधन हो गया।  गणेशमूर्ति को उल्टी की शिकायत और आवास पर बेहोश होके बाद कुछ दिन पहले उन्हें कोयंबटूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरोड के एक […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जेल में बंदियों ने पेश की सामाजिक सौहार्द की मिसाल

विदेशी बंदियों के साथ बंदियों अफसरों ने खेली होली लखनऊ। शाहजहांपुर जेल में होली का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। जिसमें समाज के हर समुदाय के बंदियों-हिंदू ,मुस्लिम, सिख ,इसाई तथा विदेशी बंदियों जिसमें अफ्रीकी एवं नेपाली बंदियों ने खुशी-खुशी स्वेच्छा से त्यौहार मनाया। और सभी एक दूसरे के गले मिले। सभी अधिकारी […]

Read More