महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप आयोजन के उपाय करें केंद्र: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को केंद्र सरकार से कहा कि वह ‘अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप-2022’ तय समय पर यहां आयोजित करने में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए उपाय करें। न्यायमूर्ति D.Y चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार से ऐसे उपाय सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनेल फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA ) द्वारा ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन का निलंबन हटा लिया जाए और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यहां अंडर -17 महिला फुटबॉल विश्व कप आयोजित किया जा सके।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ को सरकार के पक्ष से अवगत कराया कि संबंधित पक्षों से बातचीत कर आयोजन में आने वाली बाधाओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है। भारत को अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी का अवसर मिला था। लेकिन फीफा ने तीसरे पक्ष का ‘अनुचित’ दखल होने का हवाला देते हुए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को आयोजन से निलंबित कर दिया है। इस वजह से अक्टूबर 2022 में अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप के आयोजन पर आशंका के बादल मंडरा रहे हैं। (वार्ता)

Delhi

दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने की हो रही कोशिश: सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली और पंजाब में पार्टी को तोड़ने के लिए और सरकार को गिराने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है। भारद्वाज ने आज यहां कहा  कि जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल […]

Read More
Delhi

कर्नाटक उच्चन्यायालय: भारतीय दंपती के युगांडा से गोद लिए बच्चे को सरकार दे मान्यता

बेंगलुरू। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से उस बच्चे को मान्यता देने का गुरुवार को निर्देश दिया, जिसे भारतीय दंपती ने अफ्रीकी देश युगांडा से गोद लिया है। युगांडा ने हेग एडॉप्शन कन्वेंशन पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं। न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने इस मामले में जोर देते हुए कहा कि किसी भारतीय नागरिक के […]

Read More
Delhi

केजरीवाल को राहत नहीं, ED की हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में फंसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत गुरुवार को चार दिन बढ़ाते हुए एक अप्रैल कर दी गई। राऊज एवेन्यू स्थित कावेरी बावेजा की विशेष अदालत ने ED के अनुरोध और केजरीवाल का पक्ष […]

Read More