नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों के लिए शुक्रवार को घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिल्ली BJP के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजदूगी में पार्टी का घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी किया , जिसमें शहर की झुग्गी में रहने वाले को फ्लैट सहित कई सेवाओं का वादा किया गया है।
आदेश गुप्ता ने 12 सूत्रीय घोषणा पत्र को पढ़ते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम की सभी सेवाओं को एक मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने कहा हरित और स्वच्छ दिल्ली के लिए सौ प्रतिशत कचरे को संसाधित किया जाएग और हर झुग्गीवासी को फ्लैट मुहैया कराया जाएगा। 17,000 फ्लैट आवंटन के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि MCD स्कूलों में मेधावी लड़कियों को मुफ्त साइकिल प्रदान की जाएगी। MCD के 250 वार्डों के लिए चुनाव चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी। (वार्ता)