गौरी लंकेश हत्याकांड: जमानत रद्द करने की याचिका, आरोपी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के आरोपी मोहन नायक की जमानत को चुनौती देने वाली कर्नाटक सरकार की याचिका पर शुक्रवार को आरोपी को नोटिस जारी करते हुए कहा कि इस मामले में अगली सुनवाई अप्रैल में की जाएगी। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के सात दिसंबर 2023 को मोहन को जमानत देने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर यह आदेश पारित किया।

पीठ ने आरोपी को नोटिस जारी करने के साथ ही कहा कि इस मामले में मृतक की बहन कविता लंकेश की याचिका के साथ नौ अप्रैल को सुनवाई की जाएगी। शीर्ष अदालत ने कविता की याचिका पर जनवरी में आरोपी को इसी तरह का नोटिस जारी किया था। शीर्ष अदालत में कर्नाटक सरकार की ओर से वकील वीएन रघुपति और शिकायतकर्ता कविता की ओर से वकील अपर्णा भट्ट पेश हुईं। प्रमुख पत्रकार एवं यसामाजिक कार्यकर्ता की पांच सितंबर 2017 को बेंगलुरु के राजराजेश्वरी नगर स्थित उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उच्च न्यायालय ने मामले में फैसला आने में देरी समेत कुछ अन्य पहलुओं के आधार पर आरोपी को जमानत देने का फैसला किया था। शीर्ष अदालत ने 21 अक्टूबर 2021 को आरोपी मोहन के खिलाफ कड़े ‘कर्नाटक संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम’ के तहत आरोपों को रद्द करने के उच्च न्यायालय के 22 अप्रैल 2021 के फैसले को रद्द कर दिया था। इसके बाद यह माना गया कि संगठित अपराधों में शामिल अपराध सिंडिकेट के किसी सदस्य के खिलाफ पिछले दो आरोप पत्र के बिना भी कड़े प्रावधान लागू किए जा सकते हैं। ये आरोप लगाये गए थे कि मोहन, अमोल काले के नेतृत्व वाले सिंडिकेट का हिस्सा था, जिसने सुश्री लंकेश की हत्या के अलावा कई संगठित अपराध किए थे। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More