चुनावी बाँड के नाम पर मोदी चला रहे हैं दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट : राहुल

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी बॉन्ड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए शुक्रवार को कहा कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर चुनावी बॉन्ड का जो डाटा सार्वजनिक किया गया है उससे साफ हो गया है कि मोदी चुनावी बॉन्ड के नाम पर दुनिया का सबसे बड़ा रैकेट चला रहे हैं। गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, कि  नरेंद्र मोदी चुनावी बाँड के नाम पर दुनिया का सबसे बड़ा वसूली रैकेट चला रहे थे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी बाँड योजना को जबरदस्ती पैसा लूटने तथा लोकतंत्र को ध्वस्त करने वाली नीति करार दिया और कहां यह बहुत बड़ा घोटाला है और इस घोटाले की उच्चतम न्यायालय की देख-देख में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

इस बीच कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा है कि 2018 से कुल 22,217 बॉन्ड जारी किए गए थे लेकिन वेबसाइट पर केवल 18,871 बॉन्ड हैं। वेबसाइट पर 3,346 बॉन्डों का विवरण उपलब्ध नहीं है। SBI ने 3,346 बॉन्डों का विवरण उपलब्ध नहीं कराया है। सवाल है कि वे कौन लोग हैं जिन्हें मोदी सरकार बचाने की कोशिश कर रही है। इसकी जांच होनी चाहिए। जांच में IT और प्रवर्तन निदेशालय (ED) छापों को इन बॉन्डों से जोड़ा जाना चाहिए। बॉन्ड के माध्यम से दान देने वाली अधिकांश कंपनियों पर या तो IT या ED द्वारा छापा मारा गया और उन्होंने भाजपा के दबाव में बाँड खरीदे। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More