सड़क हादसे में ITBP के छह जवानों की गई जान, कई घायल

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के चंदनवाड़ी में मंगलवार को एक वाहन सड़क से फिसल कर नाले में गिर गया, जिससे भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के छह जवानों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यहां बताया कि बारिश की वजह से सड़क पर फिसलन थी। इस बीच चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन नाले में जा गिरा।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल जवानों को सेना के अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में कम से कम 35 सुरक्षाकर्मी सवार थे। ये लोग वार्षिक अमरनाथ यात्रा में अपनी ड्यूटी समाप्त होने के बाद लौट रहे थे। नागरिक प्रशासन और सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल के पास व्यापक बचाव अभियान शुरू किया है। (वार्ता)

National

मोदी ने ‘शक्ति उन्मूलन’ वाली टिप्पणी को लेकर राहुल पर बोला हमला

शिवमोग्गा/कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शक्ति उन्मूलन वाली टिप्पणी की सोमवार को कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि यह भारत की नारी शक्ति और हिंदू धर्म का अपमान है। मोदी ने इंडिया समूह पर ‘शक्ति’ की अवधारणा को समाप्त करने का लक्ष्य रखने का आरोप लगाया और देश […]

Read More
National

पोनमुडी को मंत्रिमंडल में दोबारा शामिल करने पर रवि व स्टालिन में टकराव

चेन्नई। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और राजभवन के बीच विवाद का एक और दौर शुरू होते हुए राज्यपाल आर.एन. रवि ने वरिष्ठ द्रमुक नेता और पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री के. पोनमुडी को आय से अधिक मामले में मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा दोषी ठहराए जाने और तीन साल की जेल की सजा सुनाए […]

Read More
National State

तेलंगाना की राज्यपाल ने दिया इस्तीफा

हैदराबाद। तेलंगाना की राज्यपाल और पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने सोमवार को यहां तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे दिया। राजभवन से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सुदरराजन ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया है। राज्यपाल के इस्तीफे के कारणों का हालाँकि अभी पता नहीं चल पाया है। सूत्रों […]

Read More