एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश

डॉ दिलीप अग्निहोत्री


नरेंद्र मोदी की एक भारत श्रेष्ठ भारत संकल्पना अनेक रूपों में  साकार हो रही है। एक दूसरे प्रांतों की विशेषता को परस्पर समझने का अवसर रहा है। विविधता में एकता का आधार मजबूत हो रहा है। पिछले दिनों राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में अनेक प्रांतों के स्थापना दिवस पर समारोहों का आयोजन किया गया। इस क्रम में पश्चिम बंगाल का स्थापना दिवस मनाया गया।बंगाल विधानसभा में 20 जून, 1947 को विधायकों के अलग अलग समूह की दो बैठक हुई थीं। इनमें से एक गुट पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाना चाहता था और बहुमत से इस संबंध में प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया गया। अन्य समूह के विधायक उन क्षेत्रों से संबंध रखते थे जो अंतत: पूर्वी पाकिस्तान बन गया। आज य़ह बंगला देश है। इस अवसर पर आनन्दी बेन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ की परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करने हेतु आज यहाँ पश्चिम बंगाल राज्य का स्थापना दिवस उत्तर प्रदेश के राजभवन में आयोजित हो रहा है।भारतीय संस्कृति के विविध रूप रंग है। इन सबके मध्य एकता है। यही एक भारत श्रेष्ठ भारत आधार है। आनन्दी बेन ने बंगाल की संस्कृति और केंद्र द्वारा किए जा रहे वहां कल्याणकारी कार्यों का उल्लेख किया।

पश्चिम बंगाल संस्कृति की जडें बंगाली साहित्य,संगीत, ललित कला, नाटक, रंगमच और सिनेमा आदि में सामाहित हैं। यहाँ की संस्कृति पर्व एवं त्योहारों से समृद्ध हैं। दुर्गा पूजा राज्य का प्रमुख पर्व है। इसके साथ ही डोलयात्रा,रथ यात्रा, राखी पूर्णिमा, लक्ष्मी पूजा और सरस्वती पूजा जैसे पर्वों को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बंगाली भाषा की समृद्ध साहित्यिक विरासत है। बंकिम चंद चट्टोपाध्याय,माइकल मधुसूदन दत्त, रवीन्द्रनाथ टैगोर और शरद चंद चट्टोपाध्याय जैसे लेखकों का महान योगदान रहा है। राम माहेन राय, स्वामी विवेकानंद आदि अन्य लोगों के नेतृत्व में सामाजिक सुधारों के साथ पश्चिम बंगाल के पुनर्जागरण का कार्य हुआ। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रीय गान की रचना की। पश्चिम बंगाल की कई महान हस्तियों ने ‘नोबेल पुरस्कार‘ विजेता बनकर देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। देश में बेहतर होती कनेक्टिविटी का लाभ पश्चिम बंगाल की जनता को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल का विकास और वहाँ आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण केन्द्र सरकार की निरंतर प्राथमिकता रही है। कोलकाता में 8,500 करोड़ रूपये की लागत से मैट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। केन्द्र सरकार इस साल भी हजारों करोड़ रूपये पश्चिम बंगाल में नेशनल हाईवे बनाने में लगा रही है। इसके तहत कोलकाता सिलीगुड़ी रोड को भी अपग्रेड किया जायेगा। केन्द्र सरकार ने हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक, हावड़ा से पुरी तक तथा न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी तक तीन वंदेभारत ट्रेन चलाई हैं। केन्द्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल में रेलवे की कई परियोजनओं, मेट्रो रेलवे का विस्तार, नये मेट्रो स्टेशन का निर्माण आदि का कार्य किया जा रहा है। राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल को भारत की पहली पानी के नीचे चलने वाली मेट्रो प्राप्त होने, केन्द्र सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत वहाँ 90 लाख से अधिक बहनों को मुफ्त एलपीजी गैसे कनेक्शन मिलने के बारे में भी जानकारी दी। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद से असम के डिब्रूगढ़ जनपद तक जिस 3200 किलो मीटर का ‘गंगा विलास क्रूज‘ का उद्घाटन किया। उसका लाभ भारत को पाँच प्रदेशों उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, असम और पड़ोसी देश बांग्लादेश सहित पश्चिम बंगाल को भी मिलेग।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ की परिकल्पना की, जिसका उद्देश्य भारत जैसे विशाल देश, जिसमें विविध भाषाओं, संस्कृतियों, अहिंसा और न्याय के सिद्धान्तों पर आधारित स्वतंत्रता संग्राम तथा सांस्कृतिक विकास के समृद्ध इतिहास को सांस्कृतिक रूप से स्वीकृत करना है। आज भारत की छवि विश्वगुरू के तौर पर उभर रही हैं। समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल का स्वागत बंगाली समाज द्वारा पारम्परिक रीति के अनुसार शंख और उलू ध्वनि से किया गया। इस अवसर पर राजभवन में निर्मित पश्चिम बंगाल पर एक डाक्यूमेन्ट्री प्रदर्शित की गई। गायिका  काबेरी बनर्जी ने बांग्ला और हिन्दी में रवीन्द्र संगीत प्रस्तुत किया। संजीव राय और उनके साथी कलाकारों ने गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टेगौर के प्रसिद्ध गीत ‘एकला चलो रे‘ तथा पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध आदिवासी नृत्य झूमूर की मनोहारी प्रस्तुति दी।

Central UP

BBLC इण्टर कालेज खमरिया में क्रिकेट टूर्नामेंट का ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया शुभारंभ

नया लुक संवाददाता खमरिया खीरी। स्थानीय BBLC इण्टर कालेज में स्वर्गीय पंडित रामनरेश अवस्थी की स्मृति में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेन्ट का शुभारम्भ हो गया। क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर खामरिया नाईट राइडर्स व मुस्कान इलेवन समर्दा के बीच मैच का शुभारंभ करवाया। […]

Read More
Central UP

जीवन ज्योति एकेडमी, सैनिक नगर तेलीबाग, लखनऊ में हाई स्कूल बोर्ड का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम

  जीवन ज्योति एकेडमी, सैनिक नगर तेलीबाग, लखनऊ में बोर्ड परीक्षा वर्ष-2024 का परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे।विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शुभी सिंह ने 89.3 तथा दूसरे स्थान पर श्रेया गौतम ने 88.1 तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली खुशबू गुप्ता […]

Read More
Central UP

EXCLUSIE CRIME NEWS: साल-दर-साल कमजोर हो रही थी मुख्तार की फायर पॉवर, कुछ इस तरह गई मुख्तारी

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद भले ही कुछ बातें संबंधित विभाग की फाइलों में गोते लगा रही हों, लेकिन कड़वा सच यह है कि अपराध का इतिहास अनगिनत रहा। मुख्तार अंसारी के राजनीतिक और आर्थिक साम्राज्य के साथ उसके गैंग की फायर पावर कई सालों […]

Read More