दुख:द/ तिरंगा लगाने के दौरान करंट लगने से 3 लोगों की मौत, सभी एक ही परिवार के

नया लुक ब्यूरो

रांची। तिरंगा झंडा लगाने के दौरान आज अभी बड़ा हादसा हुआ है। करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। यह घटना जिले के कांके थाना क्षेत्र स्थित बोडया में हुई। रविवार की देर रात छत पर तिरंगा लगा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हुई है।

घर के लोग लोहे के रॉड में तिरंगा लगा रहे थे। तभी इसी दौरान लोहे का सरिया हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में आरती झा, विनीत झा और पूजा झा शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर कांके थाना की पुलिस पहुंची हुई है।

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More