प्रियंका के निजी सचिव ने किया यूपी में कांग्रेस का बंटाधार

सिर्फ चुनाव में ही दिखाई पड़ती यूपी कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका


आर के यादव


लखनऊ। यूपी में कांग्रेस को जोडऩे की नहीं बल्कि कांग्रेस को तोडऩे का काम किया जा रहा है। ताबड़तोड़ निष्कासनों के माध्यम से जिसके कारण कांग्रेस के निष्ठावान समर्पित संघर्षशील नेताओं व कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उनके साथ खड़े होने के बजाए उनकी उपेक्षा कर रही है। कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की जरूरत थी वहां उन्हें अपमानित कर निष्कासित कर दिया गया। कांग्रेस की इस गलत कार्यप्रणाली से यूपी में कांग्रेस को कार्यकर्ता ढूंढऩे से नहीं मिल रहे हैं। कांग्रेस की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी के नदारत होने और ऐसे व्यक्ति को कमान सौंप देने से जिसका पुरजोर विरोध हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस की चुनाव में नैया पर होना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो यूपी में कांग्रेस के इतिहास को उठाकर देख लीजिए जब से कांग्रेस महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने संदीप सिंह को निजी सचिव और अजय कुमार लल्लू को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया तब कांग्रेस के सैकड़ों की संख्या में दिग्गज नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। प्रियंका गांधी के निजी सचिव की गलत नीतियों के चलते हालात यह हो गए कि यूपी में कांग्रेस का बंटाधार हो गया। प्रदेश में कांग्रेस की हालत कैसी है यह बात जगजाहिर है। जिन कांग्रेसियों ने अपने खून पसीने से सींचा है और अपनी अपनी जेबों से कांग्रेस के ऊपर पैसा खर्च किया है। अपनी जेबों से पैसा लगाकर कांग्रेस को पहचान को बरकरार रखने वाले कांग्रेसियों को ही प्रियंकी की नई टीम ने ठिकाने पर लगा दिया गया। ऐसे में यूपी में कांग्रेस का भगवान ही मालिक है।

देश की सबसे बड़ी पार्टी माने जाने वाली कांग्रेस पार्टी वर्तमान समय में हाशिये पर है। पार्टी अपने खोए हुए जनाधार को वापस लाने की कसमकस में लगी हुई है। 70 साल तक देश की सत्ता पर काबिज रहने वाली कांग्रेस पार्टी आपसी गुटबाजी और पुराने कांग्रेसियों की उपेक्षा से ऐसे मुकाम पर पहुंच गई कि अब जनता उसे पूरी तरह से नकार दिया है। अब कांग्रेस पार्टी को पुराने वर्चस्व को वापस लाने के लिए अन्य दलों के नेताओ का सहारा लेने के लिए विवश होना पड़ रहा है। हकीकत यह है कि कांग्रेस की महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के लंबे समय तक प्रदेश से बाहर रहने और उनकी टीम के एक चर्चित निजी सचिव की कार्यप्रणाली से दिग्गज कांग्रेसियों ने पार्टी से पल्ला झाड़ लिया है। ऐसे में कांग्रेस की नैया कैसे पार होगी यह बड़ा सवाल है।

हजारों दिग्गज कांग्रेसियों को दिखाया बाहर का रास्ता

यूपी में कांग्रेस को हाशिये पर लाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय  महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की नई टीम भी कम जिम्मेदार नहीं है। पार्टी नेताओं की माना जाए तो प्रियंका गांधी के निजी सचिव के आने के बाद से प्रदेश कांग्रेस के 70 से 75 हजार दिग्गज कांग्रेस नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। इसमें कई नेता तो ऐसे भी थे जिन्हें पहले कांग्रेस हाईकमान ने विश्वास जताते हुए कई प्रकोष्ठï की कमान तक सौंपी थी। इसके साथ ही कई नेता निजी सचिव के अडिय़ल रवैये से नाराज होकर अन्य दलों में चले गए। इतनी बड़ी संख्या में दिग्गजों के जाने से पार्टी की हालत दयनीय हो गई है।

Raj Dharm UP

सनसनी: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप, पुलिस फोर्स मौके पर

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में बेखौफ बदमाशों का कहर थम नहीं रहा है। माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की गुत्थी सुलझ भी नहीं पाई थी कि असलहों से लैस बदमाशों ने जौनपुर जिले के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना सिकरारा क्षेत्र […]

Read More
Raj Dharm UP

सुविधा शुल्क के आगे आईजी जेल के आदेश का कोई मायने नहीं

कैदी स्थानांतरण में भी अफसरों ने की जमकर वसूली! बागपत जेल में कैदियों के स्थानांतरण से हुआ बड़ा खुलासा राकेश यादव लखनऊ । डीजी पुलिस/आईजी जेल का आदेश जेल अधिकारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। यही वजह है कि कमाई की खातिर जेल अफसर मुखिया के आदेश को दरकिनार कैदियों को स्थानांतरित करने […]

Read More
National Raj Dharm UP

यूपी के 16 हजार मदरसों से संकट टला

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा शिक्षा अधिनियम पर HC के फैसले पर लगाई रोक लखनऊ। देश की सर्वोच्च अदालत ने ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर शुक्रवार को अंतरिम रोक लगा दी जिसमें उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम 2004 को ‘असंवैधानिक’ और धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत का उल्लंघन करने वाला करार दिया गया था। […]

Read More