झारखंड: घर में मिली साहेबगंज के सीओ की लाश, मौत संदिग्ध,

नया लुक ब्यूरो


रांची/साहिबगंज। झारखण्ड के साहिबगंज जिला में उधवा के CO विक्रम महली का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में उनके आवास में पाया गया। राजमहल में किराए पर अंजनी नंदन चौरसिया उर्फ मुन्ना बाबू के मकान में रहते थे। पूर्व में उनकी पत्नी और बच्ची भी साथ रहते थे, लेकिन इन दिनों वो अकेले ही रह रहे थे। मृतक सीओ चुटिया थाना क्षेत्र के केतारी बागान घाट रोड के रहने वाले हैं। संदिग्ध स्थिति में उधवा सीओ की मौत कई सवालों को जन्म दे रहा है। सनद रहे कि अभी झारखंड सरकार पर मंडरा रहे, संकट के तार वाया अवैध उत्खनन साहेबगंज से जुड़े हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह घर में काम करने वाली नौकरानी आई। उसने घर को अंदर से बंद देखकर उनकी गाड़ी के चालक मनोज मंडल को सूचना दी। मनोज मंडल ने सीओ के मोबाइल पर कॉल कर सीओ से बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद ड्राइवर वहां पहुंचा और खिड़की से झांककर देखा तो वो फर्श पर गिरे हुए थे। ड्राइवर ने खिड़की से उनके चेहरे पर पानी का छिड़काव किया, फिर भी उनमें कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद मकान मालिक के साथ साथ अन्य लोगों को सूचना दी गयी। पड़ोस में ही कार्यपालक दंडाधिकारी विशाल पांडेय और थाना प्रभारी प्रणित पटेल रहते हैं, सभी पहुंचे और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए।

बताया गया कि मौके पर ही राजमहल अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उदय टुडू को बुलाया गया। उन्होंने जांच की तो CO विक्रम महली मृत पाए गए। बताया जाता है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, खाना टेबल पर रखा हुआ था, वह सिर्फ एक गमछा पहने हुए थे। वहीं उन्‍हें जानने वाले कुछ लोगों का कहना है कि वो हाई शुगर के मरीज थे। बता दें कि नौ  मार्च 2021 को उधवा में उनकी पोस्टिंग हुई थी। इधर परिजन सूचना मिलने के बाद राँची से साहिबगंज के लिए रवाना हो गए हैं।

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More