दिल्ली में पिता लालू और सोनिया से मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी: मजबूती से चलेगी सरकार

”बिहारी बिकाऊ नहीं टिकाऊ होता है”

नया लुक ब्यूरो

पटना/नई दिल्ली। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार को अपने पिता लालू यादव से मिलने दिल्ली पहुंचे। इसके बाद वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास 10 जनपथ पर मिले। उनके साथ राज्यसभा सांसद मनोज झा भी थे। सोनिया से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि जो बिहारी होता है, वह बिकाऊ नहीं, टिकाऊ होगा। बैठक में भाजपा को बिहार में सत्ता से बेदखल करने के बाद आगे की रणनीति पर बातचीत की गई।

सरकार गरीबों की-तेजस्वी यादव

सोनिया गांधी से मिलने के बाद तेजस्वी ने मीडिया से कहा, ‘बिहार में महागठबंधन के बाद सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की है। इसमें डी राजा और सोनिया गांधी भी शामिल हैं। ये सरकार मजबूती के साथ चलेगी। यह सरकार गरीबों की है और असली है। नीतीश कुमार का जो निर्णय है, उन्होंने सही समय में भाजपा को तमाचा मारने का काम किया है। अब बिहार एसेंबली में भाजपा को छोड़कर सभी दल एक हो चुके हैं। यही दृश्य देशभर में दिखने वाला है। सभी लोग सामुदायिक तनाव, बेरोजगारी और महंगाई से तंग है।

“हिंदू-मुस्लिम को लड़ा रही बीजेपी”

उन्होंने कहा, ‘हिंदू-मुस्लिम को लड़ा कर जो राज कर रहे हैं। हमारा संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। भाईचारा खतरे में है। बिहार में ये काम करके दिखाया है। आपने देखा कि महाराष्ट्र में क्या हुआ MP में क्या हुआ? BJP यहां पर दलों को तोड़ने का काम कर रही है। जो डरेगा उसे डराओ, जो बिकेगा उसे खरीदो। ईडी को, सीबीआई का हाल थाने से भी गया-गुजरा है। सभी संस्थाओं को बर्बाद किया जा रहा है।

बहनों से बंधवाई राखी

इससे पहले तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर बहनों से राखी बंधवाते हुए फोटो शेयर किया। अपनी बड़ी बहन और राज्य सभा सदस्य मीसा भारती से पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए भी दिख रहे हैं। एक फोटो में तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव भी अपनी ननदों के साथ दिख रही हैं।

Delhi

दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने की हो रही कोशिश: सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली और पंजाब में पार्टी को तोड़ने के लिए और सरकार को गिराने के लिए अलग-अलग हथकंडे अपना रही है। भारद्वाज ने आज यहां कहा  कि जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल […]

Read More
Delhi

कर्नाटक उच्चन्यायालय: भारतीय दंपती के युगांडा से गोद लिए बच्चे को सरकार दे मान्यता

बेंगलुरू। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से उस बच्चे को मान्यता देने का गुरुवार को निर्देश दिया, जिसे भारतीय दंपती ने अफ्रीकी देश युगांडा से गोद लिया है। युगांडा ने हेग एडॉप्शन कन्वेंशन पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं। न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने इस मामले में जोर देते हुए कहा कि किसी भारतीय नागरिक के […]

Read More
Delhi

केजरीवाल को राहत नहीं, ED की हिरासत एक अप्रैल तक बढ़ी

नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले से संबंधित धनशोधन के एक मामले में फंसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत गुरुवार को चार दिन बढ़ाते हुए एक अप्रैल कर दी गई। राऊज एवेन्यू स्थित कावेरी बावेजा की विशेष अदालत ने ED के अनुरोध और केजरीवाल का पक्ष […]

Read More