खेसारी लाल यादव की फिल्म गॉडफादर का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और फ़िल्म प्रेजेन्टर रत्नकार कुमार की फिल्म ‘गॉड फादर’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म गॉडफादर के फर्स्ट लुक में खेसारीलाल का धांसू लुक भोजपुरी सिने प्रेमियों के होश उड़ाने वाले हैं, जिसमें वह पकी दाढ़ी और बाल में नजर आ रहे हैं और कंधे पर उनके बँट है। खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह स्टारर, रत्नाकर कुमार प्रस्तुत और पराग पाटिल निर्देशन में बन रही फिल्म ‘गॉडफादर’ का निर्माण टेक्नीशियन फ़िल्म फैक्ट्री ने किया है। इस फिल्म की कहानी प्राण ने लिखी है।

बताया गया है कि  खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी गायिकी के साथ-साथ अदायगी के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी एक्टिंग को ऑडियंश काफी पसंद करते हैं। ‘गॉड फादर’ (God Father) के अलावा इस साल उनकी रिलीज होने वाली फिल्मों में ‘संघर्ष-2’ और ‘राउडी इंस्पेक्टर’(Rowdy Inspector)  भी है। इन फिल्मों को लेकर बताया जा रहा है कि एक्टर का इस बार काफी अलग अंदाज देखने के लिए मिलने वाला है। इसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म ‘संघर्ष-2’ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘संघर्ष’ का दूसरा सीक्वल है। बताया जा रहा है कि एक्टर इन फिल्मों में ऐक्शन मोड में नजर आने वाले हैं।

पराग पाटिल ने कहा कि अभी तो ये शुरुआत है। आगे फिल्म से जुड़ी और भी तस्वीरें दर्शकों को अचंभित करने वाली है। लोगों ने जो सोचा भी नहीं होगा, उससे भी ज्यादा शानदार हमने इस फिल्म को बनाने की कोशिश की है। फिल्म का टीजर और ट्रेलर और भी धमाल मचाने वाला होगा। हम वो भो जल्द ही लेकर आएंगे। ‘गॉडफादर’ हमारा एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को भी खूब पसंद आएगी। (वार्ता)

Entertainment

इस गाने के दम पर एक बार फिर लोगों के दिलों पर राज करने आ रही हैं अक्षरा

‘हंसी का खजाना’ गाने में अक्षरा के बोल्ड लुक को देखकर दर्शक हो जाएंगे फिदा यू-ट्यूब प्लेटफॉर्म पर पूरी दुनिया के लिए जारी हुआ अक्षरा का यह वीडियो मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का गाना ‘हंसी का खजाना’ रिलीज हो गया है। अक्षरा और गायिका ममता राउत का शिक्षा […]

Read More
Entertainment

सलमान खान के घर पहुंचे ‘दबंग’, बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो-तीन राउंड फायरिंग

सुरक्षित हैं दबंग खान, लेकिन इलाके में फैली दहशत इसके पहले भी कई बार मिल चुकी है भाईजान को धमकी मायानगरी से शिवानंद चंद ‘दीपू ठाकुर’ की रिपोर्ट… मुम्बई। भोर का उजास अभी होना बाकी था। घड़ी की सूइयां करीब 4.50 बजा रही थी। रात का धुधलका धीरे-धीरे छंटने की ओर था, तभी बॉलीवुड के […]

Read More
Entertainment

लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज

मुंबई| लक्ष्य लालवानी और तान्या मानिकतला स्टारर फिल्म किल का टीजर रिलीज कर दिया गया है।  फिल्म किल की कहानी एक ट्रेन जर्नी के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है। निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किल’ का टीजर जारी कर दिया है। इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी, तान्या मानिकतला […]

Read More