सावन का पहला सोमवार व्रत आज  है जानिए शुभ मुहूर्त और महत्‍व…   

जयपुर से राजेंद्र गुप्ता


भगवान शिव की भक्ति में भिगोने वाला सावन का महीना इस बार बहुत ज्यादा खास है क्योंकि अधिकमास के चलते यह एक नहीं बल्कि पूरे दो महीने तक चलेगा। सनातन परंपरा में में सावन का महीना हिंदुओं का सबसे पवित्र माना जाता है। इस दौरान देवों के देव महादेव की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व होता है। यही कारण है कि भगवान भोलेनाथ के भक्त उनकी पूरी विधि-विधान से पूजा करते हैं। सावन के महीने में सोमवार के दिन की जाने वाली पूजा को सबसे उत्तम माना गया है। सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को होगा। हिंदू मान्यता के अनुसार सावन के सोमवार पर शिवलिंग का जलाभिषेक करना अत्यंत ही पुण्यदायी होता है। पंचांग के अनुसार इस साल सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू हो कर 31 अगस्त तक चलेगा। चूंकि, इस बार सावन का महीना 59 दिन तक का रहेगा। जिसमें भक्तों को व्रत करने के लिए कुल 8 सोमवार मिलेंगे। जोकि काफी शुभ योग माना जा रहा है। जबकि आगामी 18 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहेगा। ऐसे में सावन 2 महीने का है। इसमें सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ेगा और आखिर सोमवार 28 अगस्त को रहेगा।

सावन के सोमवार का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस साल सावन और अधिकमास का एक साथ पड़ना शुभ योग माना जा रहा है। मान्यता है कि अधिकमास और सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ के साथ विष्णुजी की पूजा की जाती है। कहा जाता है ऐसा करने से व्यक्ति को इन दोनों देवताओं की कृपा बरसती है। हिंदू मान्यता के अनुसार यदि किसी के विवाह में बाधा आ रही हो तो उस जातक को सावन के सभी सोमवार का व्रत करना चाहिए। ऐसा करने से शादी में आ रही सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही यदि घर में धन की कमी है तो सावन के सोमवार को शमी के पेड़ की जड़ शिवलिंग पर चढ़ाएं फिर उसे अपनी तिजोरी में लाकर रख दें। इस उपाय को करने से धन से जुड़ी परेशानियों से निजात मिलेगी।

सावन के सोमवार पर क्या रहेगा शुभ मुहूर्त

सनातन परंपरा के अनुसार, सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक करके व्रत की शुरुआत की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस बार सावन के पहले सोमवार का शुभ महूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक चलेगा। माना जाता है कि शाम के दौरान भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने से जातक की सभी परेशानियों से निजात मिल जाती है।

Religion

महाअष्टमी और महानवमी को करें ऐसे आसान उपाय, जीवन में जीत के सभी मंत्र मिलेंगे यहां

केवल यह छोटी सी पूजा और उपाय बना देगा आपके जीवन को सुखमय, शांतिमय और लक्ष्मीमय डॉ. उमाशंकर मिश्र ‘शास्त्री’ लखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में अष्टमी और नवमी की पूजा की विधि थोड़ी सी अलग है। कहा जाता है कि मां महागौरी की पूजा से मिलती है मन की शांति। नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी […]

Read More
Religion

नवरात्रि विशेष: दंडकारण्य में नौ ऋषि करते रहे हैं देवियों की उपासना, महानदी किनारे आज भी मौजूद हैं इनके आश्रम

हेमंत कश्यप/जगदलपुर बस्तर का पुराना नाम दंडकारण्य है और किसी जमाने में यहां एक दो नहीं पूरे नौ महान ऋषि आश्रम बना कर देवी आराधना करते थे। उनके आश्रम आज भी मौजूद है किंतु जानकारी के अभाव में जन सामान्य इन ऋषियों की तपोस्थली नहीं देख पा रहे हैं। दंडकारण्य क्षेत्र पहले काफी बड़ा था, […]

Read More
Religion

‘दुर्गा’ शब्द का अर्थ है ‘अपराजेय’ यानी जीवन में कभी न हारने के लिए करें ये व्रत

जानें कैसे होगी चैत्र दुर्गा अष्टमी व्रत और क्या है इस व्रत का महत्व राजेंद्र गुप्ता जयपुर। दुर्गा अष्टमी व्रत देवी शक्ति (देवी दुर्गा) को समर्पित एक महत्वपूर्ण हिंदू अनुष्ठान है। मासिक दुर्गा अष्टमी एक मासिक कार्यक्रम है जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि (8वें दिन) को मनाया […]

Read More