बिहार की जनता अब CM नीतीश कुमार से ऊब चुकी है: गिरिराज सिंह

रांची। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार की जनता अब CM नीतीश कुमार से ऊब चुकी है और बिहार में निरंकुशता बढ़ती दिख रही है। सिंह ने आज यहां रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार का अमन-चैन बर्बाद हो रहा है। आपराधिक घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। यही कारण है कि कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में नीतीश कुमार को क्षेत्र की जनता ने सबक सिखाने का काम किया।

उन्होंने ने कहा कि कुढ़नी उपचुनाव में जनता ने वैसे राजनीतिक दलों को आईना दिखाने का काम किया, जो समीकरण जोड़ रहे थे। सिंह ने कहा कि कुछ दल एम.वाई का समीकरण, तो बाबूजी का समीकरण और फलां पार्टी का समीकरण की बात कर रहे थे, वहीं एक पार्टी के नेता कह रहे थे कि वे है तभी उनका समाज है। इन सभी को बिहार की जनता ने कुढ़नी में सबक सिखाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक गठबंधन राज्यहित को लेकर बनता है, तो अच्छा होता है। राज्यहित को लेकर 1996 में पार्टी ने नीतीश कुमार के साथ गठबंधन किया था। लेकिन जब राज्यहित की जगह पदहित ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। ऐसी समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से देशभर के विभिन्न हिस्सों में राजनीतिक परिस्थितियां बनकर उभर रही है।  वैसे में विकास के साथ राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने की जरुरत है। (वार्ता)

 

homeslider Jharkhand

लोकसभा चुनाव 2024 : झारखंड में 14 सीटों के लिए चार चरणों में होंगे चुनाव,

कल जिनके खिलाफ लड़े थे आज उनके लिए मांग रहे वोट नया लुक ब्यूरो रांची। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए चार चरण में चुनाव होंगे। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा कर दी है। गांडेय में उपचुनाव की भी घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही […]

Read More
Bihar Education homeslider Jharkhand

देश में सबसे बड़ा छापा: BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थी हिरासत में,

हजारीबाग और बिहार पुलिस कर रही पूछताछ, प्रश्नपत्र लीक की आशंका, रंजन कुमार सिंह रांची/ हजारीबाग।  BPSC TRE-3 के 200 से अधिक परीक्षार्थियों को, परीक्षा में सम्मिलित होने से रोकते हुए, हजारीबाग पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन सबसे पूछताछ कर रही है। बसों को जब्त कर लिया गया है। पेपर लीक की […]

Read More
homeslider Jharkhand

झारखंड: कांग्रेस विधायक के 17 ठिकानों पर ED का छापा, मिले अहम दस्तावेज़,

पूर्व CM हेमन्त सोरेन के बाद अब कांग्रेस नेता की बढ़ेगी मुश्किलें नया लुक ब्यूरो रांची। हजारीबाग में प्रतिबंधित प्रकृति की जमीन की अवैध तरीके से हड़पने की कोशिश, रंगदारी, बालू तस्करी सहित करीब आधा दर्जन मामलों में ED ने बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद व उनसे जुड़े 17 ठिकानों पर मंगलवार को […]

Read More