निगम पर कब्जा करना चाहती है BJP : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि बहुमत के ख़िलाफ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) बेईमानी करके निगम पर कब्जा करना चाहती है। आम आदमी पार्टी ने नामित पार्षदों से वोट करवाने की साजिश करने के विरोध में सोमवार को BJP कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। आप के वरिष्ठ नेता एवं विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि BJP बेईमानी करके निगम पर कब्जा करना चाहती है। दिल्ली वालों ने आप को बहुमत दिया है मगर उपराज्यपाल ने मनमानी तरीक़े से BJP के कार्यकर्ताओं को नामित पार्षद नियुक्त किया। गुंडागर्दी से BJP को एमसीडी पर कब्जा नहीं करने देंगे, चाहे इसके लिए हमें अपनी जान देनी पड़े।

उन्होंने कहा , कि  हम कांग्रेस नहीं हैं जो BJP से डर जाएं और सरेंडर कर दें। हमारे लोग इनसे लड़ेंगे और अपना हक छीनेंगे। BJP अपनी खिसियाहट निकाल रही है। खिसियानी बिल्ली संविधान को नोचे, उनका यह हाल हो गया है। यह लोग संविधान में यकीन नहीं करते हैं,  DMC एक्ट को नहीं मानते हैं। उपराज्यपाल नैतिकता की बातें करते हैं और BJP के कार्यकर्ताओं को मजबूत कर रहे हैं। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि BJP का जो अलोकतांत्रिक चेहरा है, हम उसे उजागर करना चाहते हैं। आवाम को यह बताना चाहते हैं कि लोकतंत्र की हत्या करके हम भी चाहते तो उस दिन अपना मेयर बना सकते थे। उन्होंने कहा, कि  गलत तरीके से बनाए गए इन 10 मनोनीत पार्षदों द्वारा वोट करवाने के बाद भी हम अपना मेयर बना सकते थे। यह पूरी दिल्ली जानती है।

लेकिन हमारे नेता अरविंद केजरीवाल ऐसी सरकार नहीं चाहते हैं जिसमें लोकतंत्र की हत्या करके सरकार बनाई जाए। BJP हमेशा ऐसे सरकार बनाती है, जिसमें लोकतंत्र की हत्या हो। दोनों पार्टियों में यही फर्क है और इसी फर्क के साथ हम आगे बढ़ना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी से बुराड़ी के विधायक संजीव झा ने कहा, कि जिस तरह से BJP लगातार इस देश के संविधान की हत्या करने की कोशिश कर रही है। हम उसका विरोध करते हैं। दिल्ली की जनता ने BJP के 15 सालों के कुशासन से परेशान होकर आम आदमी पार्टी को अपना मैंडेट दिया। दिल्ली की जनता चाहती है। कि आम आदमी पार्टी का मेयर बने लेकिन उपराज्यपाल BJP का मेयर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। (वार्ता)

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More